सर्द हवा ने बढ़ायी ठंड, घरों में दुबके रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

मुसीबत. शीतलहर के कारण बाजार में पसरा सन्नाटा, बढ़ी गरम कपड़े की मांग कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गये हैं. शाम होते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया. लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते देखे गये. कटिहार : ठंड व ठिठुरन […]

विज्ञापन

मुसीबत. शीतलहर के कारण बाजार में पसरा सन्नाटा, बढ़ी गरम कपड़े की मांग

कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गये हैं. शाम होते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया. लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते देखे गये.
कटिहार : ठंड व ठिठुरन से लोग बुधवार को परेशान रहे. कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गये हैं. शाम होते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया. लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते देखे गये. गौरतलब हो कि न्यूनतम तापमान में एका-एक गिरावट आ गयी है. इसके पहले तीन-चार दिनों से सुबह से धूप निकलने की वजह से लोगों को काफी हद तक ठंड से राहत मिली थी. लेकिन मंगलवार की रात्रि से पछिया हवा बहने के कारण फिर से एक बार ठंड बढ़ गयी है. बुधवार को सुबह से ही लोग गरम कपड़े पहन कर लोग अपने जरूरी काम निबटाने के लिये घरों से निकल रहे थे.
काम नहीं होने के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे. पूरे दिनभर सूर्य भगवान का दर्शन नहीं हुआ. जिसके कारण ठंड ने अपना प्रकोप बढ़ा दिया. यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा. लोग ठंड से बचने के लिये अलाव समेत कई अन्य संसाधनों का उपाय कर रहे थे. वहीं शहरी क्षेत्र में दिन व शाम में लोगों की आवागमन कम देखी गयी. ठंड के कारण एक बार फिर गरम कपड़ों की डिमांड बढ़ गयी है. वहीं मांस मछली के कारोबार में भी तेजी आ गयी है. इस बीच जिला प्रशासन की ओर से शहर के किसी भी हिस्से में अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने की वजह से गरीब व फुटपाथ पर रहने वालों की परेशानी बढ़ा कर रख दी है.
हर तबके के लोग बढ़ती ठंड की मार से बेहाल : अचानक बढ़ती ठंड के कारण हर तबके के लोग ठंडी की मार झेलने को विवश हैं. सर्द हवा चलने के कारण अचानक आयी ठंडी से खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि सरकारी विद्यालयों में जिला शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टी दे दी गयी है. लेकिन कुछ निजी विद्यालय अब भी संचालित हो रहे हैं. जिसमें बच्चों को पढ़ाई करने के लिये सुबह में उठकर जाना पड़ता है. हालांकि पिछले दो तीन दिनों से धूप निकलने के कारण काफी राहत मिल गयी थी. लेकिन अचानक बढ़ती ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है.
ठंड से बच्चों की बढ़ी परेशानी : पिछले 24 घंटे से पछिया हवा बहने से ठंड में कनकनी पैदा हो गयी है. इससे बच्चों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही है. यूं तो गुरु गोविंद सिंह की जयंती व प्रकाश उत्सव को लेकर सरकारी विद्यालय गुरूवार तक बंद कर दिया गया है. लेकिन जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित निजी विद्यालय खुले हुए हैं. निजी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को इस ठंड में परेशानी उठाना पड़ रहा है.
नहीं हुई अलाव की व्यवस्था
मंगलवार की शाम से अचानक सर्द हवा बहने से एक बार फिर जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं निगम क्षेत्र में निगम प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिसके कारण दिन मजदूरी करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
रिक्शा, ठेला चलाने वाले मजदूर व दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों का सुबह से ही निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है. इस ठंड में भी इन्हें रोजी रोटी की तलाश रहती है. बढ़ती ठंड के कारण शरीर को गरमी देने के लिये एक मात्र सहारा अलाव ही है. लेकिन निगम प्रशासन की ओर से किसी भी चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जाती है. जिससे इन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ठंड के प्रकोप के कारण जहां सभी रूटों में चलने वाली दर्जनों ट्रेनो को रद्द किया गया है. पिछले दो महीनो से कई ट्रेने बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो रही है. जिससे यात्रीयों को इस ठंड के समय में ट्रेन का सफ़र करना महंगा पड़ रहा है. यात्री कई घंटों अपने ट्रेनों के आने के इंतजार में प्लेटफॉर्म में समय बिता रहे है. इस ओर रेल प्रशासन के द्वारा कोई भी समुचित कदम नहीं उठाते दिख रहा है. रेल प्रशासन पदाधिकारी इस दुर्घटना के सही कारणों का जवाब दे पा रही है और न ही समस्या के निदान के लिये सही करवाई ही कर रही है. रेलवे मजदूर यूनियन के सचिव श्री विजय जी ने ट्रेनों की गति की जानकारी देते हुए कहा की इस ठंड मौसम में ट्रेनों की गति को घटाकर 40 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है. फिर भी ट्रेनो की गति मौजूदा परिस्थिति में लोको पाइलेट पर निर्भर करता है. बुधवार को भी करीब आधा दर्जन ट्रेने अपने निर्धारित समय से कटिहार जंक्शन कई घंटे देरी से पहुंची.जिसमें आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली 12488 सीमांचल
सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से 17 घंटा 44 मिनट, अमृतसर से कटिहार आने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 14 घंटा 52 मिनट, महानंदा एक्सप्रेस 2 घंटा 10 मिनट, न्यू दिल्ली से डिब्रुगढ़ जाने वाली 12424 राजधानी एक्सप्रेस अप अपने निर्धारित समय से 11 घंटा 38 मिनट, जबकि 12423 राजधानी एक्सप्रेस डाउन अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 47 मिनट कटिहार स्टेशन देरी से पहुंची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन