डीएलएड के तहत कार्यशाला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : दुरस्थ शिक्षा के माध्यम से एससीइआरटी के निदेशालय अंतर्गत यूनिसेफ के सहयोग से संचालित डीएलएड के तहत समझ कार्यशाला सम्पन्न हो गया. शहर के वर्मा कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया. केंद्र के समन्वयक दिनेश दुबे की देखरेख में संचालित इस कार्यशाला में प्रशिक्षु शिक्षकों […]

विज्ञापन

कटिहार : दुरस्थ शिक्षा के माध्यम से एससीइआरटी के निदेशालय अंतर्गत यूनिसेफ के सहयोग से संचालित डीएलएड के तहत समझ कार्यशाला सम्पन्न हो गया. शहर के वर्मा कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया. केंद्र के समन्वयक दिनेश दुबे की देखरेख में संचालित इस कार्यशाला में प्रशिक्षु शिक्षकों को एससीईआरटी के द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण दिया गया. विभिन्न विषयों पर साधनसेवी के द्वारा बच्चों को सीखने समझने के टिप्स बताये गये. नवाचारी चेतना सत्र, प्रोफेशनल प्रगति की समझ, प्रदत्त प्रश्न परियोजना कार्य,

स्वअध्याय सामग्री की समझ, समेकित शिक्षा का शिक्षण प्रयोग, लर्निंग योजना आदि विभिन्न विषयों पर शिक्षकों का समझ विकसित किया गया. विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के तौर तरीके की जानकारी दी गयी. कार्यशाला में त्रिपुरारी सिंह यादव, आदित्य कुमार चौधरी, आशुतोष कुमार, इशरत परवीन आदि ने साधनसेवी के रूप में हिस्सा लिया. इधर उच्च विद्यालय चांदपुर में केंद्र समन्वयक सुनिल चंद्र सिंह की देखरेख में यह प्रशिक्षण आयोजन किया गया. छह दिवसीय डीएलएड दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम में साधनसेवी राजकुमार शर्मा, निरंजन कुमार, विक्रम कुमार, अशोक मंडल आदि ने प्रशिक्षण मार्गदर्शिका के अनुसार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन