40 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तर सिमरिया के मेहरूल्ला टोला में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मामले को लेकर पंचायत के मुखिया अनारूल हक ने जानकारी देते हुए कहा कि 40 वर्षीय जमशेद उर्फ शौकत रविवार को अपने आलू खेत में जहर का छिड़काव कर रहा […]
कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तर सिमरिया के मेहरूल्ला टोला में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मामले को लेकर पंचायत के मुखिया अनारूल हक ने जानकारी देते हुए कहा कि 40 वर्षीय जमशेद उर्फ शौकत रविवार को अपने आलू खेत में जहर का छिड़काव कर रहा था. जहां वह बेहोश हो गया. जिसे परिवार वालों ने कटिहार मेडिकल कॉलेज में भरती करवाया गया और देर रात्रि उसकी मौत हो गयी. जबकि घटना को लेकर ग्रामीण दबी जुबान से कहते हैं
कि मृतक अपने पत्नी नाजिमा के साथ घरेलू विवाद हुआ और दोनों में मारपीट भी हुई थी. जिस बात को लेकर मृतक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गयी. मृतक को दो लड़की है 4 छोटे छोटे लड़के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










