निगम क्षेत्र के 24 घाटों को तीन जोन में बांटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महापर्व. विधायक, नगर आयुक्त व मेयर ने किया एक दर्जन से अिधक छठ घाटों का िनरीक्षण साफ-सफाई के लिए नगर निगम के स्वच्छता प्रशाखा के सफाई कर्मी के अलावे नगर निगम के अन्य कर्मियों को भी लगाया गया है. कटिहार : शहरी क्षेत्र के 24 छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए तीन जोन में बांटा […]
विज्ञापन
महापर्व. विधायक, नगर आयुक्त व मेयर ने किया एक दर्जन से अिधक छठ घाटों का िनरीक्षण
साफ-सफाई के लिए नगर निगम के स्वच्छता प्रशाखा के सफाई कर्मी के अलावे नगर निगम के अन्य कर्मियों को भी लगाया गया है.
कटिहार : शहरी क्षेत्र के 24 छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए तीन जोन में बांटा गया है. साफ-सफाई कार्य के लिये नगर निगम के स्वच्छता प्रशाखा के सफाई कर्मी के अलावे निगम के अन्य कर्मियों को भी लगाया गया है. बुधवार को एक दर्जन से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद मेयर विजय सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के 24 घाटों की साफ-सफाई करने को लेकर कई तरह की तैयारी की गयी है. युद्धस्तर पर साफ-सफाई का काम किया जा रहा है. सफाई कार्यो के लिये पर्यवेक्षक तथा जमादार की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
विधायक तार किशोर प्रसाद, नगर आयुक्त अजय कुमार ठाकुर, निगम पार्षद विमल सिंह बेगानी, पप्पू पासवान आदि के साथ निरीक्षण करने पहुंचे मेयर ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने के बाद सफाई कर्मियों को निर्देश भी दिया है. उन्होंने कहा कि 22 अक्तूबर से साफ-सफाई अभियान किया जा रहा है. पांच नवंबर से पूर्व तक सभी घाटों की साफ-सफाई कर लिया जायेगा. साथ ही छठ पर्व के पूर्व पानी में चूना का छिड़काव व कुछ घाटों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर दिया जायेगा. साफ-सफाई के मामले में छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, नगर निगम प्रशासन इसका पूरा ख्याल रख रही है.
जोर शोर से चल रही है साफ-सफाई : शहरी क्षेत्र के सभी घाटों की साफ-सफाई जोर शोर से चल रही है. कुल 24 घाटों को तीन जोन में बांट कर साफ सफाई की निगरानी की जा रही है. इसके लिये पर्यवेक्षक व जमादार की भी तैनाती की गयी है.
पर्यवेक्षक के रूप में सहायक अभियंता अमर कुमार झा व लेखापाल सुरेंद्र कुमार सिंह को शमशान घाट, रानी घाट, गरी घाट, कोसी घाट, ललियाही घाट, बुद्धु चक एक व दो तथा कुमहनिया घाट की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि प्रधान सहायक अशोक कुमार द्विवेदी, नियोजित अमीन विवेकानंद लाल व कनीय अभियंता अभिषेक कुमार को ब्लाक के सामने, महानंदा मंदिर के सामने, शमसेरगंज के पहले, बीएमपी घाट, बघुवाबाड़ी संतोषी मंदिर घाट, मोहनी घाट, के बी झा के सामने घाट, तेजा टोला काली मंदिर घाट, सेंट्रल स्कूल के सामने, महिपाल नगर घाट एवं चौहान टोला घाट के निगरानी की जिम्मेदारी मिली है.
छठ घाटों की साफ-सफाई में जुटा नगर निगम, पांच नवंबर से पूर्व तक सभी घाटों की हो जायेगी सफाई
छठ घाटों की साफ-सफाई में जुटा नगर निगम, पांच नवंबर से पूर्व तक सभी घाटों की हो जायेगी सफाई
इनको मिली इन घाटों की जिम्मेवारी
कनीय अभियंता अजय सिंह व अमित कुमार यादव को बालू घाट, विजय बाबू पोखर, नहर बैगना के सभी घाट. नव युवक संघ बैगना घाट, तीन गछिया काली स्थान घाट व दुर्गास्थान घाट की जिम्मेदारी दी गयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










