रेलवे अधिकारी के क्वार्टर से लाखों के गहनों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

चोरी में महिला भी शामिल थी, चार जोड़ी लेडिज चप्पल भी बरामद हुआ है. कटिहार : कटिहार रेल मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी अंचल कुमार झा के क्वार्टर नंबर 852 ए से शुक्रवार की रात्रि चोरों ने लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिये. अधिकारी श्री झा ने बताया कि किसी कार्य को लेकर पटना […]

विज्ञापन

चोरी में महिला भी शामिल थी, चार जोड़ी लेडिज चप्पल भी बरामद हुआ है.

कटिहार : कटिहार रेल मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी अंचल कुमार झा के क्वार्टर नंबर 852 ए से शुक्रवार की रात्रि चोरों ने लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिये. अधिकारी श्री झा ने बताया कि किसी कार्य को लेकर पटना गये थे. एफएस पीयून रंजीत चौधरी को चाबी देकर गये थे. वह वहीं सोता था शुक्रवार को उसने फोन पर बताया कि घर में चोरों ने चोरी कर ली गयी. श्री झा ने बताया कि साढ़े आठ भर सोना, चांदी के गहने और पांच छह कीमती साड़ी की चोरी हुई. उन्होंने बताया कि चोरी में महिला भी शामिल थी क्योंकि चार जोड़ी लेडिज चप्पल भी बरामद हुआ है. इस संदर्भ में सहायक थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन