10 के असली सिक्के नहीं लेने पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

ऊहापोह. नकली के संदेह में असली लेने से भी कतरा रहे इन दिनों नकली व असली के फेर में लोग 10 के सिक्के लेने से कतरा रहे हैं. नकली व असली में पहचान के झंझट से जहां दुकानदार 10 के सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं, वहीं ग्राहक भी सिक्के के बदले नोट देने […]

विज्ञापन

ऊहापोह. नकली के संदेह में असली लेने से भी कतरा रहे

इन दिनों नकली व असली के फेर में लोग 10 के सिक्के लेने से कतरा रहे हैं. नकली व असली में पहचान के झंझट से जहां दुकानदार 10 के सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं, वहीं ग्राहक भी सिक्के के बदले नोट देने की मांग करते हैं. पर अगर थोड़ा सा ध्यान दिया जाये, तो नकली व असली में फर्क करना बड़ा आसान है.
कटिहार : दस रुपये के सिक्के की पहचान कर दुकानदार या ग्राहक ले सकते हैं. अगर दस रुपये का नकली सिक्का कह कर असली सिक्का लेने से कोई मना करता है, तो आपके विरुद्ध आइपीसी की धारा 489 एवं ई के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है. आवश्यक है आप असली और नकली की पहचान कर दस के सिक्के का आदान-प्रदान करें. कटिहार में दस रुपये के सिक्के को लेकर बाजार में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. अब तो ऐसा है कि दुकानदार दस रुपये के सिक्के को देख कर नाक सिकोड़ने लगते हैं और दस रुपये के सिक्के अविलंब ग्राहक को लौटा देते हैं. वहीं ग्राहक को भी अगर दुकानदार की ओर से दस रुपये का सिक्का दिया जाता है,
तो वह भी लेने में संकोच कर दस रुपये की नोट की मांग करते हैं. जिले में दस रुपये के सिक्के में नकली सिक्का का बाजार में आने से लोग अब दस रुपया का सिक्का लेने से कतराने लगे हैं. इसे देखते हुए बैंक अधिकारी ने कहा कि अगर दुकानदार व ग्राहक असली दस रुपये के सिक्के नहीं लेते है, तो शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हो सकती है.
बताते चले कि बीते दिन पूर्व दस रुपये के सिक्के को लेकर अफवाह फैल गया कि सरकार ने 10 रुपये के सिक्के बंद कर दिये हैं. यह अफवाह मात्र ही था, लेकिन नयी समस्या यह शुरू हो गयी कि बाजार में नकली दस रुपये के सिक्के आने की वजह से लोग जागरूकता के अभाव में असली दस रुपये के सिक्के भी लेने से कतराने लगे हैं. इस कारण बाजार प्रभावित हो गया है . बैंकर्स भी इस बात को मान रहे है कि बाजार में लाखों रुपये के दस रुपये के नकली सिक्के बाजार में आ गये हैं.
जानकारी के अभाव में भ्रम की स्थिति
एेसे करें पहचान
असली सिक्के में रुपये का साइन है, जबकि नकली में केवल 10 का अंक लिखा हुआ है.
असली सिक्के में अंक के ऊपर 10 पट्टियां बनी हैं, जबकि नकली में 15 पट्टियां बनी हुई हैं.
असली सिक्के के दूसरी ओर भारत व इंडिया ऊपर-नीचे लिखा है, जबकि नकली में अगल-बगल लिखा हुआ है.
थोड़ी से जागरूकता से इस समस्या को दूर कर सकते हैं
आरबीआइ के मापदंडों को मानने से इनकार करने पर आइपीसी की धारा 489ए से लेकर 489ई के तहत केस दर्ज किया जा सकता है. लोगों को चाहिए कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. मामले की जांच की जा रही है. अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी.
आरसी नायक, एलडीएम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन