लोक अदालत को ले बैठकों की तिथि निर्धारित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
12 नवंबर को व्यवहार न्यायालय में लगेगी लोक अदालत कटिहार : 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित किया जायेगा. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चंद्रशेखर झा ने बताया कि लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की […]
विज्ञापन
12 नवंबर को व्यवहार न्यायालय में लगेगी लोक अदालत
कटिहार : 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित किया जायेगा. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चंद्रशेखर झा ने बताया कि लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी. जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा सभी सीओ के साथ बैठक की जायेगी. 26 अक्तूबर को उत्पाद, माप तौल, श्रम, वन, विद्युत, परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है. 27 अक्तूबर को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों, बीमा कंपनियों तथा जिला नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ तथा 28 अक्तूबर को सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी.
अंत में डीएम, एसपी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक, खनन पदाधिकारी, कर विभाग बीएसएनएल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी. बैठकों में दीवानी तथा आपराधिक मामलों के समनीय प्रकृति के वादों सहित अन्य मामलों के निष्पादन पर विचार किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एडीजे पंचम एच सी श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार के लिये सभी स्तरों पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. ताकि अधिक से अधिक लोगों का लोक अदालत का लाभ प्राप्त हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










