सांसद के क्षेत्र दौरा को लेकर जगी उम्मीद
बेलौन. उनासो पचगाछी, बेनी जलालपुर, भौनगर, शेखपुरा, रिजवानपुर, तैयबपुर, बिझारा, चनदहर, मधाईपुर, निस्ता, बेलौन, शिकारपुर विकास के मामले में अत्यंत पिछड़ा है. सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण कर कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोगों की समस्या से रूबरू होने का कार्यक्रम होने से लोगों में आशा जगी है. क्षेत्र में कटार से बेनीबाड़ी, बेनी […]
बेलौन. उनासो पचगाछी, बेनी जलालपुर, भौनगर, शेखपुरा, रिजवानपुर, तैयबपुर, बिझारा, चनदहर, मधाईपुर, निस्ता, बेलौन, शिकारपुर विकास के मामले में अत्यंत पिछड़ा है. सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण कर कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोगों की समस्या से रूबरू होने का कार्यक्रम होने से लोगों में आशा जगी है. क्षेत्र में कटार से बेनीबाड़ी, बेनी रसलपुर से आलापोखर, निस्ता से बेलौन आदि सड़क बनाने की मांग विगत 20 वर्षो से की जा रही है. बघवा, मौलानापुर, रैयांपुर, सबनपुर में उच्च स्तरीय पुल की मांग की जा चुकी है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माहीनगर के बनने के दो वर्ष बाद भी चालू नहीं हुआ. शनिवार को सांसद तारिक अनवर बलिया बेलौन क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं से अवगत होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










