राशि आवंटित, काम शुरू नहीं किया

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राशि आवंटन के बावजूद लंबित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से माले विधायक महबूब आलम ने बुधवार को डीडीसी मुकेश पाण्डेय से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराया. विधायक ने डीडीसी को बताया कि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुमोदित राशि आवंटन के बावजूद कई योजनाओं […]

विज्ञापन

कटिहार : बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राशि आवंटन के बावजूद लंबित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से माले विधायक महबूब आलम ने बुधवार को डीडीसी मुकेश पाण्डेय से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराया. विधायक ने डीडीसी को बताया कि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुमोदित राशि आवंटन के बावजूद कई योजनाओं पर काम अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि बारसोई में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए 8.50 करोड़ की राशि आवंटित हो चुकी है. लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है. यही स्थिति बारसोई के सदभावना मैदान में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण की है.

इस मैदान में स्टेडियम का निर्माण एक करोड़ की राशि से किया जाना है. राशि आवंटन के बावजूद स्टेडियम निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है. साथ ही बलरामपुर तथा बारसोई प्रखंड में अलग-अलग 25 बेड का अस्पताल का निर्माण कार्य किया जाना है. जो अब तक लंबित पड़ा हुआ है. मुख्यमंत्री सेतु योजनाओं के कार्य की भी यही स्थिति है.

उन्होंने कहा कि लंबित योजनाओं का कार्य प्रारंभ करने के लिए शीघ्र पहल की जाये. विधायक श्री आलम ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार से भी डीडीसी को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि पांच लाख की योजना की स्वीकृति मुखिया द्वारा की जानी है, लेकिन स्थानीय अधिकारी मुखिया के कामों में रोड़ा डाल रहे हैं. विभागीय दिशा निर्देश व अधिसूचना की जानकारी नहीं होने से स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधियों में कई तरह की भ्रांतियां रहती हैं.

योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर डीडीसी से मिले विधायक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन