सड़क हादसे में सीओ व हवलदार हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

पुलिस जीप ने सीओ की गाड़ी में सामने से मारी टक्कर बरारी : प्रखंड के काढ़ागोला-बलुआ मुख्य सड़क पर बरारी थाना की जीप ने सीओ की गाड़ी में बुधवार को सीधी टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में सीओ व एक हवलदार घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल हवलदार को रेफरल हास्पिटल में भरती कराया […]

विज्ञापन

पुलिस जीप ने सीओ की गाड़ी में सामने से मारी टक्कर

बरारी : प्रखंड के काढ़ागोला-बलुआ मुख्य सड़क पर बरारी थाना की जीप ने सीओ की गाड़ी में बुधवार को सीधी टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में सीओ व एक हवलदार घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल हवलदार को रेफरल हास्पिटल में भरती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सीओ ओमप्रकाश गुप्ता अपने सरकारी वाहन से बरारी से कटिहार बैठक में शामिल होने जा रहे थे. बलुआ चौक के पहले मोड़ पर पहुंचते ही सूजापूर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पुलिस जीप ने सीओ की गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गयी. गंभीर रूप से घायल हवलदार को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया. इस दुर्घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये. सीओ ने बताया कि जीप तेज रफ्तार में थी. चालक के नियंत्रण से बाहर थी. जिससे भीषण टक्कर हुई. उनके दोनों पैर में चोट है. जेएसआइ बालेशवर प्रसाद को पैर व हाथ में चोट लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन