छह माह बीते, नहीं बना बसस्टैंड
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिस उद्देश्य से बस स्टैंड को उदामा रेखा स्थानांतरित किया गया था, वह सफल नहीं हो पाया कटिहार : छह माह बीतने के बाद भी अब तक नया बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो पाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बस स्टैंड को उदामा रेखा स्थित न्यू बस स्टैंड […]
विज्ञापन
जिस उद्देश्य से बस स्टैंड को उदामा रेखा स्थानांतरित किया गया था, वह सफल नहीं हो पाया
कटिहार : छह माह बीतने के बाद भी अब तक नया बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो पाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बस स्टैंड को उदामा रेखा स्थित न्यू बस स्टैंड स्थानांतरित किये जाने को छह माह बीतने को हैं, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं हो पाना कई खामियों का उजागर कर रहा है.
अस्थायी बस पड़ाव के रूप में सहायक थाना के बगल वाली जगह को चिह्नित कर वहीं से बस का परिचालन किया जा रहा है. इस बस स्टैंड को अस्थायी तौर पर पिछले कई माह से चलाया जा रहा है. नया बस स्टैंड का निर्माण कछुये की गति से चलने के कारण इसमें कई महीने लगने की संभावना है. तब जाकर यहां से परिचालन शुरू हो पायेगा. हालांकि जिस उद्देश्य से बस स्टैंड को उदामा रेखा स्थानांतरित किया गया था, वह सफल नहीं हो पाया है.
अब भी शहर में जाम की समस्या आम है. जाम की समस्या शहीद चौक से मिरचाईबाड़ी तक लगती है, लेकिन लोगों को जाम से निजात नहीं मिलती है. नया बस स्टैंड का निर्माण नहीं होने से तरह-तरह के सवाल जेहन में उठ रहे हैं.
जाम की समस्या हो गयी है आम : शहर के शहीद चौक पर अवस्थित बस स्टैंड जब चालु था तो प्रत्येक दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती थी. बस स्टैंड को स्थानांतरित उदामा रेखा होने के बावजूद जाम अब भी लगता है. वहीं अस्थायी बस पड़ाव मिरचाईबाड़ी में जाम की समस्या विकराल रूप धर लिया है. बसवाले रोड़ के अगल बगल में बस को खड़ी कर देते हैं. जिससे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है और रह रहकर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. शहीद चौक पर टैंपू अनाधिकृत रूप से लगा दिया जाता है. जिसके कारण भी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है.
राेज जाम झेलने को मजबूर होते हैं लोग.
बसें रोड के अगल-बगल होती हैं खड़ी
एक अप्रैल 2016 को शहीद चौक से बस स्टैंड को स्थानांतरित कर उदामा रेखा शिफ्ट कर दिया गया है. उदामा रेखा स्थित न्यू बस स्टैंड की जमीन पर बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन बसों का परिचालन इस जगह से नहीं हो सका. इसका मुख्य कारण था कि न्यू बस स्टैंड का निर्माण कराना. छह माह बीतने के बावजूद भी अब तक उक्त स्टैंड का निर्माण नहीं हो पाया है. अस्थायी बस पड़ाव मिरचाईबाड़ी से बस का परिचालन किया जा रहा है. लेकिन इस जगह पर भी बस लगाने के लिये जगह नहीं है. बस चालक रोड़ के अगल बगल बस को खड़ा कर रहे हैं.
क्या कहे थे नगर आयुक्त : इस संबंध में नगर आयुक्त एके ठाकुर से बात की गयी थी, तो उन्होंने कहा था कि अस्थायी बस पड़ाव जल्द ही नये बस स्टैंड में शिफ्ट हो जायेगा. पर, छह माह बीतने के बाद भी अब तक बस स्टैंड का निर्माण नहीं होने से अस्थायी बस पड़ाव से ही यात्री बस पकड़ रहे हैं. श्री ठाकुर ने कहा था कि कुछ महीनों में ही बस स्टैंड का निर्माण पूरा कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










