रसोई गैस व केरोसिन से चलने वाली बाइक बनायी
कटिहार : इंटरनेट की दुनिया में नित नयी-नयी जानकारी से लोग अपडेट हो रहे हैं. वहीं मशीनरी क्षेत्र में भी नये-नये अविष्कार दिन प्रतिदिन हो रहे हैं. इसी कड़ी में कटिहार के दो लड़कों ने एक ऐसी बाइक बनायी है, जो रसोई गैस व केरोसिन से चलती है. इस बाइक की खासियत यह है कि […]
कटिहार : इंटरनेट की दुनिया में नित नयी-नयी जानकारी से लोग अपडेट हो रहे हैं. वहीं मशीनरी क्षेत्र में भी नये-नये अविष्कार दिन प्रतिदिन हो रहे हैं. इसी कड़ी में कटिहार के दो लड़कों ने एक ऐसी बाइक बनायी है, जो रसोई गैस व केरोसिन से चलती है. इस बाइक की खासियत यह है कि इन दो ईधनों के साथ-साथ इसमें पेट्रोल भी भरा जा सकता है.
अन्य दो पहिया वाहन की तुलना में यह वाहन तीन पहिया है. इसको बनाने वाले मो इजहार अली पिता हाजी अब्दुल अजीज, मो सद्दाम हुसैन पिता मो मुजीबुर्र रहमान ने बताया कि इस वाहन को बनाने में एक महीना 17 दिन का समय लगा. इसके बाद इसका परीक्षण किया गया. 15 किलोमीटर चला कर इसकी परख की गयी. संसाधन की कमी होने के कारण इसको और बेहतर बनाने में दिक्कत आ रही है. अगर सरकारी सहयोग मिले, तो इस वाहन को और बेहतर बनाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










