जाम में चलते नहीं, रेंगते हैं लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने ऑटो पर प्रतिबंध लगाते हुए कई बार शहीद चौक निगम भवन के सामने ऑटो खड़ी करने की मनाही की है. बावजूद एक दर्जन से भी अधिक ऑटो सड़क पर ही लगी रहती है. कटिहार : शहीद चौक पर आज भी जाम से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पाया है. ऑटो चालकों के […]
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने ऑटो पर प्रतिबंध लगाते हुए कई बार शहीद चौक निगम भवन के सामने ऑटो खड़ी करने की मनाही की है. बावजूद एक दर्जन से भी अधिक ऑटो सड़क पर ही लगी रहती है.
कटिहार : शहीद चौक पर आज भी जाम से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पाया है. ऑटो चालकों के द्वारा मुख्य मार्ग को अतिक्रमित किये जाने के कारण शहीद चौक व खासकर निगम परिसर के सामने सड़क पर जाम की समस्या यथावत बनी रहती है. जिला प्रशासन ने ऑटो पर प्रतिबंध लगाते हुए कई बार शहीद चौक निगम भवन के सामने ऑटो खड़ी करने की मनाही की है. बावजूद शहीद चौक से सदर अस्पताल जाने वाली मार्ग पर एक दर्जन से भी अधिक ऑटो सड़क पर खड़ी रहती है.
जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जबिक उक्त स्थान पर कई ट्रैफिक पुलिस व ट्रैफिक इंचार्ज भी तैनात रहते हैं बावजूद ऑटो पर किसी प्रकार का नियंत्रण रख पाने में वह असमर्थ दिखते हैं
जाम को देखते हुए बस पड़ाव का हुआ स्थानांतरण : शहीद चौक पर बढ़ते जाम का दबाव देखते हुए डीएम ललन जी ने शहीद चौक स्थित बस पड़ाव का स्थानांतरण उदामा रहिका कर दिया, ताकि लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके. साथ ही ऑटो स्टैंड भी बस स्टैंड से हटा दिया गया था. लेकिन ऑटो एसोसिएशन के दबाव पर जिला प्रशासन ने पांच ऑटो को शहीद चौक पर थाना के समीप लगाने की अनुमति दी, लेकिन शहीद चौक पर पच्चीस से पचास ऑटो मुख्य मार्ग को ही अतिक्रमित कर रखती है. साथ ही कटिहार से मनिहारी का मानो ऑटो स्टैंड ही निगम भवन सदर अस्पताल मार्ग पर बन गया हो. जिस वजह से वहां जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है.
300 रुपये महीना व 10 रुपये ट्रिप देते हैं चालक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार से मनिहारी के लिए खुलने वाली प्रति ऑटो 300 रुपया माह तथा 10 रुपया ट्रिप का भुगतान ट्रैफिक पुलिस को करना पड़ता हैं. जिस कारण ऑटो चालकों में जरा भी ट्रैफिक पुलिस का भय नहीं रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










