72 बोतल विदेशी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

बरोनी जीआरपी व पूर्णिया जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान कटिहार : कटिहार एसआरपी के निर्देश पर बरोनी जीआरपी व पूर्णिया जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाकर 72 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है. घटना बाबत स्थानीय जीआरपी थाना में उत्पाद अधिनियम के धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. […]

विज्ञापन
बरोनी जीआरपी व पूर्णिया जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान
कटिहार : कटिहार एसआरपी के निर्देश पर बरोनी जीआरपी व पूर्णिया जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाकर 72 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है. घटना बाबत स्थानीय जीआरपी थाना में उत्पाद अधिनियम के धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद के निर्देश पर बरोनी जीआरपीएफ ने प्लेटफाॅर्म से 56 लीटर विदेशी शराब तथा पूर्णिया जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म पर अनक्लेम्ड 16 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है. घटना बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी मामले की जांच में जूट गयी है.
छह लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार : उत्पाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने आर पी एफ के सहयोग से भगवान चौक पर छापेमारी कर छह लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना बाबत आरोपी के विरुद्ध उत्पाद उल्लंघन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अरूण मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद आरपीएफ प्रकाश् कुमार व संजय कुमार ने आरपीएफ पुलिस के सहयोग से भगवान चौक पर छापेमारी कर छह लीटर देशी शराब के साथ रंजीत घोष को गिरफ्तार कर लिया है. उत्पाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन