बंधन बैंक के कर्मी से 1.40 लाख की लूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा : थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव के निकट गुरुवार को तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर बंधन बैंक के कर्मी से 1.40 लाख सहित बाइक व मोबाइल लूट लिया. बंधन बैंक के कर्मी धनंजय रजक गुरुवार को दोपहर महिनाथपुर गांव से समूह द्वारा जमा किया गया एक लाख 40 हजार रुपये वसूल […]
विज्ञापन
कोढ़ा : थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव के निकट गुरुवार को तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर बंधन बैंक के कर्मी से 1.40 लाख सहित बाइक व मोबाइल लूट लिया. बंधन बैंक के कर्मी धनंजय रजक गुरुवार को दोपहर महिनाथपुर गांव से समूह द्वारा जमा किया गया एक लाख 40 हजार रुपये वसूल कर बाइक से कोढ़ा बैंक आ रहे थे. महिनाथपुर गांव के पास पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने धनंजय को को पिस्टल दिखा कर बाइक रुकवायी व मारपीट करते हुए रुपये सहित बाइक एवं मोबाइल लूट कर फरार हो गये.
घटना के समय दूसरे गांव से भी रुपये वसूल कर आ रहे एक अन्य बैंक कर्मी का भी अपराधियों ने पीछा किया, लेकिन वे असफल रहे. इस मामले में बैंक की ओर से शुक्रवार को कोढ़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










