पूर्व सांसद युवराज को श्रद्धांजलि देने कटिहार पहुंचे नीतीश

Published at :13 Oct 2016 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद युवराज को श्रद्धांजलि देने कटिहार पहुंचे नीतीश

कटिहार : सीएम नीतीश कुमार ने आज पूर्व सांसद युवराज सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिये कटिहार पहुंचे. मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि युवराज का निधन से समाजवादी विचारधारा की एक युग का अंत हो गया है. उनके निधन से हुई क्षति की भरपायी निकट भविष्य में संभव नहीं है. […]

विज्ञापन

कटिहार : सीएम नीतीश कुमार ने आज पूर्व सांसद युवराज सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिये कटिहार पहुंचे. मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि युवराज का निधन से समाजवादी विचारधारा की एक युग का अंत हो गया है. उनके निधन से हुई क्षति की भरपायी निकट भविष्य में संभव नहीं है. नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह भी थे. सीएम ने पूर्व सांसद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने परिवार के लोगों से मुलाकात की.

गौरतलब हो कि इसी तीस सितंबर को 102 वर्ष की उम्र में पूर्व सांसद युवराज सिंह का निधन हो गया था. कटिहार और आस-पास के इलाके में वह युवराज के नाम से विख्यात थे. वह दो बार सांसद और चार बार विधायक बने थे. मुख्यमंत्री आज विशेष हेलीकॉप्टर से श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिये कटिहार पहुंचे थे. वहां उन्होंने युवराज के परिजनों से मुलाकात की और कुछ देर बात भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन