जन्म प्रमाणपत्र के नर्गित करने को लेकर डीएम से गुहार
जन्म प्रमाणपत्र के निर्गत करने को लेकर डीएम से गुहार प्रतिनिधि, कटिहार. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 के ड्राइवर टोला निवासी रंजन कुमार चौहान ने डीएम को आवेदन देकर जन्म प्रमाणपत्र निर्गत कराने का आग्रह किया है. डीएम को जनता दरबार में दिए आवेदन में उन्होने कहा कि पूरी प्रक्रिया व शपथ पत्र […]
जन्म प्रमाणपत्र के निर्गत करने को लेकर डीएम से गुहार प्रतिनिधि, कटिहार. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 के ड्राइवर टोला निवासी रंजन कुमार चौहान ने डीएम को आवेदन देकर जन्म प्रमाणपत्र निर्गत कराने का आग्रह किया है. डीएम को जनता दरबार में दिए आवेदन में उन्होने कहा कि पूरी प्रक्रिया व शपथ पत्र के साथ बीडीओ कटिहार को जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए आवेदन दिया था. बीडीओ ने उनके आवेदन को जाँचों उपरांत ज्ञापांक 772 दिनांक 02-03-2016 के द्वारा नगर आयुक्त को जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए अग्रसारित किया लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी जन्म प्रमाणपत्र नहीं मिल सका है. उन्होने आवेदन में यह भी कहा कि जन्म प्रमाणपत्र निर्गत के संबंध में पूछने पर निगम प्रशासन के तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता है. अपने आवेदन में उन्होने यह भी उल्लेख किया है कि वह निगम के वार्ड नं. 17 के निवासी है तथा उस वार्ड के पार्षद पति से उनकी राजनीतिक अनबन चल रही है. पार्षद पति नहीं चाहते हैं कि उनका जन्म प्रमाणपत्र बने. उन्होने डीएम से इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए जन्म प्रमाणपत्र निर्गत कराने का अग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










