खरीफ महोत्सव 2026 में किसानों को मिला उन्नत खेती का मंत्र, जैविक कृषि पर विशेष जोर

Updated:
विज्ञापन

बलरामपुर ई-किसान भवन में खरीफ महोत्सव 2026 का उद्घाटन करते कृषि वैज्ञानिक, कृषि पदाधिकारी एवं उपस्थित किसान.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kharif Mahotsav 2026: कटिहार के बलरामपुर में खरीफ महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत धान उत्पादन, जैविक खेती, मृदा संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर कम रासायनिक उर्वरक उपयोग पर जोर दिया.

विज्ञापन

बारसोई (कटिहार) से अरविन्द गुप्ता की रिपोर्ट:

Kharif Mahotsav 2026: बलरामपुर प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को खरीफ महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार, आत्मा कटिहार के उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों, विशेषकर धान की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और कम लागत में अधिक उत्पादन के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने तथा बदलते कृषि परिदृश्य के अनुरूप नई तकनीकों को अपनाने की सलाह दी.

विज्ञापन

जैविक खेती समय की मांग : कृषि वैज्ञानिक

कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार प्रभावित हो रही है. ऐसे में किसानों को जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने खेत बचाओ अभियान के तहत मृदा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से धान की खेती करने पर उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत में भी कमी लाई जा सकती है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी.

मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाने पर दिया गया बल

आत्मा कटिहार के उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा ने कहा कि मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जैविक खेती आज की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने किसानों से प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने का आह्वान किया.

वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन तिवारी ने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि विभाग किसानों को तकनीकी सहायता और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों ने दिखाई रुचि

खरीफ महोत्सव के दौरान आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. किसानों ने उन्नत खेती, मृदा संरक्षण, कम रासायनिक उर्वरक उपयोग और जैविक कृषि से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं.

किसानों ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को अपने खेतों में लागू करने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया.

कार्यक्रम में लेखपाल संजीव ठाकुर, बीटीएम अमरदीप कुमार, कृषि समन्वयक मुरारी कुमार, राजेश कुमार, ललन कुमार, हरे कृष्ण झा, अली राजा, अभिषेक राय, सुभाष कुमार राय, सनोज कुमार महतो, कंचन कुमार चौधरी, सुभाष कुमार दास, मुकेश कुमार बोसाक, संजय कुमार साह सहित कृषि विभाग के कर्मी, किसान सलाहकार एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

और पढ़ें: रिजल्ट आया लेकिन अंकपत्र नहीं, छात्रों के आगे की पढ़ाई पर संकट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन