पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे नए एसपी, थानों का किया औचक निरीक्षण

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

कटिहार के नव पदस्थापित एसपी परिचय कुमार मुफस्सिल थाना का निरीक्षण करते हुए.

Katihar SP Police Inspection: मोहर्रम को लेकर समीक्षा बैठक के बाद कटिहार एसपी ने थानों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण और जन शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की.

विज्ञापन

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:

Katihar SP Police Inspection: जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है. बुधवार को पदभार संभालने के बाद उन्होंने सहायक थाना और मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण किया तथा पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी सबसे पहले मोहर्रम को लेकर आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समीक्षा की.

थाना परिसर और अभिलेखों की हुई जांच

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक देर शाम सहायक थाना एवं मुफस्सिल थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की स्थिति की भी समीक्षा की गई.

एसपी ने थाना स्तर पर संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए रिकॉर्ड संधारण और कार्यालयी व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और नियमित गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय पुलिसिंग आवश्यक है.

इसके साथ ही जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने तथा थाना आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर भी बल दिया.

आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर जोर

एसपी परिचय कुमार ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को आम लोगों के साथ संवेदनशील और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही प्रभावी पुलिसिंग संभव है.

उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया.

और पढ़ें: रिजल्ट आया लेकिन अंकपत्र नहीं, छात्रों के आगे की पढ़ाई पर संकट

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन