बंद बॉडी पिकअप से 559 लीटर शराब बरामद, तीन तस्कर हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
बंद बॉडी पिकअप से 559 लीटर शराब बरामद, तीन तस्कर हथियार के साथ गिरफ्तार

बंद बॉडी पिकअप से 559 लीटर शराब बरामद, तीन तस्कर हथियार के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

– वाहन के आगे दो बाइकों पर सवार पांच युवक हथियार के साथ गाड़ी की कर रहे थे लाइनिंग -एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस पुलिस ने की बरामद कटिहार प्राणपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से 559 लीटर शराब बरामद कर दो बाइक पर सवार लाइनर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप बंगाल की ओर से शराब की बड़ी खेप लेकर प्राणपुर सीमा क्षेत्र की ओर आ रही है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अपने बल के साथ बेलगाच्छी एनएच-81 के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जांच के क्रम में एक बंद बाॅडी बोलेरो पिकअप भान आया. जब पुलिस ने गाड़ी के चालक को रोकने का इशारा दिया. ड्राइवर गाड़ी रोक दिया. इसी बीच दो बाइक पर सवार 05 व्यक्ति भी आया तथा बोला कि इसमें कुरकुरे है. थानाध्यक्ष ने उसकी बात को अनसुनी करते हुए गाड़ी की विधिवत जांच करने का निर्देश दिया. 559 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कट्टा, दो कारतूस बरामद किया जब पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ. शराब मिलते ही जब तक पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करती उसमें पिकअप के चालक व बाइक पर बैठे एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने दोनों बाइक एवं पिकअप पर बैठे व्यक्ति टनटन कुमार सिंह उर्फ राम सिंह पिता विरेन्द्र सिंह, उदामारेखा, थाना मुफ्फसिल, अभिजीत कुमार पिता प्रमोद कुमार यादव, मिर्जापुर, राहुल कुमार साव, पिता विरेन्द्र साव, महेशपुर दोनों थाना मनिहारी सभी जिला कटिहार एवं एक बोलेरो पिकअप, दो बाइक को जब्त किया गया. एसपी ने बताया कि तलाशी के क्रम में बोलेरो पिकअप से कुल-55़9.200 लीटर विदेशी शराब एवं एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा 07 मोबाईल बरामद किया गया. जिस संदर्भ में प्राणपुर थाना कांड संख्या-198/25 धारा-30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन