Katihar, नीट-यूजी परीक्षा: सात केंद्रों पर 2452 अभ्यर्थी कल देंगे परीक्षा

Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Katihar, नीट-यूजी परीक्षा: सात केंद्रों पर 2452 अभ्यर्थी कल देंगे परीक्षा

नीट-यूजी परीक्षा: सात केंद्रों पर 2452 अभ्यर्थी कल देंगे परीक्षा

विज्ञापन

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जायेगी. दिव्यांग अभ्यर्थी जिन्हें प्रतिपूरक समय आवंटित किया गया है. उनके लिए अपराह्न 06:00 बजे तक परीक्षा समय निर्धारित है. परीक्षा को लेकर शहर मे सात परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिसमें 2452 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की तैनात किया गया है. साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहरी परिसर में जैमर, सीसीटीवी लगाने के साथ-साथ वीडियोग्राफी कराने की भी व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश में एनटीए द्वारा परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गयी है कटिहार अनुमंडल अंतर्गत सात परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है. जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में 480 अभ्यर्थी शामिल होंगे. जबकि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में 480, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय मिरचाईबाड़ी 480, प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में 360, प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में 240, महेश्वरी एकेडमी में 240 एवं प्लस टू उच्च विद्यालय, बीएमपी सात में 172 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे.

अपराह्न 1.30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति

डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का समय प्रवेश पत्र के समयानुसार पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी.इसके पश्चात अभ्यर्थियों को प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा. अभ्यर्थी प्रवेश के पश्चात उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, इत्यादि का सत्यापन किया जायेगा. उसके बाद अभ्यर्थी अपने निर्धारित कक्ष पर स्थान ग्रहण करेंगे,। कोई भी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट लिये बिना अगर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा भवन में कोई भी अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं करेंगे. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट से डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र की मुद्रित प्रति के साथ-साथ उस पर चिपकाया गया पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ और अभ्यर्थी के पास उपलब्ध विहित प्रपत्र में पोस्टकार्ड के आकार का फोटोग्राफ, कोई एक अधिकृत फोटो पहचान पत्र पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, विद्यार्थी पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी.

परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू

संयुक्त आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा आयोजन के लिए सात स्टेटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कदाचारमुक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी स्टेटिक दंडाधिकारियों को परीक्षा के दिन संबद्ध परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहुंचने का निर्देश दिया गया है तथा परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो. इसका ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिये गये है. साथ ही सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है. इसके अतिरिक्त सीसीटीवी के साथ साथ सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर भी लगाया गया है. इस बीच परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला स्तर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06452-242400, 239025 व 249026 काम करेगा. किसी भी तरह की सूचना इस नंबर पर दिया जा सकता है. साथ ही सदर अनुमंडल कार्यालय में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. जिस पर परीक्षा संबंधी किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन