रोहित जैन बने RBI के नए डिप्टी गवर्नर , 3 साल के लिए मिली जिम्मेदारी

Rbi Mpc Meeting
RBI New Deputy Governor : आरबीआई में बड़ा फेरबदल! रोहित जैन बने रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर. वे टी. रबी शंकर का स्थान लेंगे. जानिए आरबीआई के नियमों के अनुसार कैसे होता है डिप्टी गवर्नर्स का सिलेक्शन.
RBI New Deputy Governor : केंद्र सरकार ने RBI के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोहित जैन को प्रमोट करके डिप्टी गवर्नर बना दिया है. उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (ACC) ने भी मंजूरी दे दी है.
कार्यकाल और पदभार
- कार्यकाल: रोहित जैन की नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है.
- कब संभालेंगे पद: वह 3 मई 2026 (रविवार) या उसके बाद पदभार ग्रहण करेंगे.
- किसकी जगह लेंगे: वह टी. रबी शंकर का स्थान लेंगे, जिन्हें 2021 में नियुक्त किया गया था और दो बार (2024 और 2025 में) एक-एक साल का विस्तार दिया गया था.
कौन हैं रोहित जैन ?
रोहित जैन आरबीआई के एक ‘इनसाइडर’ यानी आंतरिक अधिकारी हैं. इस नियुक्ति से पहले वह आरबीआई में कार्यकारी निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. उनके पास केंद्रीय बैंकिंग और वित्तीय नियमों का लंबा अनुभव है. नियमों के मुताबिक, रिजर्व बैंक में गवर्नर के अलावा अधिकतम चार डिप्टी गवर्नर हो सकते हैं. इनकी स्ट्रक्चर कुछ इस प्रकार होती है.
- दो आंतरिक अधिकारी: जो आरबीआई के ही रैंक से ऊपर आते हैं (जैसे रोहित जैन और स्वामीनाथन जे).
- एक वाणिज्यिक बैंकर: जिन्हें बैंकिंग सेक्टर का व्यावहारिक अनुभव हो (जैसे एस. सी. मुर्मू).
- एक अर्थशास्त्री: जो आमतौर पर मौद्रिक नीति (Monetary Policy) विभाग का नेतृत्व करते हैं (जैसे पूनम गुप्ता).
वर्तमान में कौन-कौन हैं डिप्टी गवर्नर?
रोहित जैन के पदभार संभालने के बाद, आरबीआई की डिप्टी गवर्नर टीम इस प्रकार होगी.
स्वामीनाथन जे
पूनम गुप्ता
एस. सी. मुर्मू
रोहित जैन
Also Read : NPS का अटका पैसा अब आएगा वापस: क्या है SPCPA खाता और कैसे मिलेगा आपका रिफंड?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










