Katihar,मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच चार केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ, दो केंद्र पर इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू

Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Katihar,मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच चार केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ, दो केंद्र पर इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच चार केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ, दो केंद्र पर इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू

विज्ञापन

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा प्रारंभ हो गयी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में यह परीक्षा शुरू हुई है. इस कंपार्टमेंटल परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में मातृभाषा व दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा ली गयी. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी. मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर पूरी तरह रोक थी. जिन परीक्षार्थियों के पास मोबाइल था. उसे रख लिया गया. परीक्षा समाप्ति के बाद उन्हें मोबाइल लौटाया गया. परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल भी तैनात थे. जबकि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिये परीक्षा की निगरानी हो रही थी. स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है. साथ ही परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्ता टीम व अधिकारी भी जाकर परीक्षा का जायजा लेते रहे. इधर शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को इंटर की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा शुरू हो गयी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में यह परीक्षा शुरू हुई है. इस कंपार्टमेंटल परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में तीनों संकाय यथा कला, विज्ञान व वाणिज्य के लिए हिंदी व दूसरी पाली में कला के इतिहास, विज्ञान के लिए बायोलॉजी व वोकेशनल के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गयी. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन