Katihar, जनगणना 2027: प्रगणक को सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें: डीएम

Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
Katihar, जनगणना 2027: प्रगणक को सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें: डीएम

जनगणना 2027: प्रगणक को सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें: डीएम

विज्ञापन

चार मई तक प्रगणक मकान का नंबरिंग व नजरी नक्शा बनाएंगे

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण का कार्य शुरू हो गया है. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना निदेशालय की दिशानिर्देश की आलोक में जिले में जनगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में 24 चार्ज पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर जनगणना कार्य का निगरानी कर रहे है. साथ ही घर-घर जनगणना के लिए 6000 प्रगणक तथा पर्यवेक्षण के लिए 800 पर्यवेक्षक तैनात किये गये है. डीएम ने कहा कि पूरे कटिहार जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण व मकान गणना कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम तीन दिन अर्थात शनिवार से दिनांक 04-05-2026 तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण करेगें तथा मकानों का नंबरिंग एवं नजरी नक्सा तैयार करेगें. इस क्रम में सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक ये ध्यान रखेगें कि कोई भी मकान छूटने ना पाए और न ही किसी मकान का दो बार गणना हो. दिनांक 05-05-2026 से 31-05-2026 तक प्रगणक द्वारा मकान व घर में जा कर मकानों में उपलब्ध आवश्यक संसाधन से संबंधित 33 प्रशनावली के अनुसार निर्धारित मोबाईल एप्प के माध्यम से भरा जायेगा एवं जिन व्यक्तियों द्वारा स्व गणना किया गया है. उनकी स्वगणना आईडी लेकर पूर्णावलोकन करते हुए सभी प्रविष्टि की पूष्टि की जायेगी. इस राष्ट्रव्यापी कार्य में पूरे जिलावासियों से अनुरोध करते हुए डीएम ने कहा कि गणना कार्य में प्रतिनियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं प्रशनावली की सही-सही जानकारी दें. ताकि इस जनगणना कार्य की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनी रहे. राष्ट्रहित एवं लोकहित के निति-निर्धारण में इसका उपयोग किया जा सके. इस अवसर पर उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि इस कार्य में जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें.

जनगणना में इन 33 सवाल का सही जानकारी दें

जनगणना के दौरान घर घर जाकर प्रगणक 33 सवाल करेंगे. मसलन भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकारी अथवा जनगणना नंबर), मकान नंबर मकान के फर्श में प्रमुख सामग्री, मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य, मकान के स्वामित्व की स्थिति, मकान में कमरों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, लाइट का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोईघर, एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन, रेडियो व ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप व कम्प्यूटर, टेलीफोन व मोबाइल, फोन व स्मार्ट फोन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड, कार, जीप, वैन, मुख्य अनाज व मोबाइल नंबर आदि पूछे जाएंगे. इन सवालों का जवाब प्रगणक मोबाइल एप के जरिये भरेंगे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन