वाहन से 173.400 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Mar 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन से 173.400 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

वाहन से 173.400 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

विज्ञापन

कटिहार उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनिया में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक पिकअप से 173.400 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में वाहन चेकिंग अभियान चला रखी थी. इसी दौरान बंगाल की ओर से आती एक पिकअप बीआर 11 जीए 2607 को संदेह के आधार पर रोका. जब उत्पाद पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी से विभिन्न ब्रांड के 173.400 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. शराब मिलते ही उत्पाद पुलिस ने तस्कर सह चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया. इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विजय शर्मा पिता महेश शर्मा समेली वार्ड नंबर 19 थाना कुरसेला निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन