सादगी में जीने वाले अरिजीत सिंह कितने के संपत्ति के हैं मालिक? जानकर रह जाएंगे हैरान

Author :Pushpanjali
Published by :Pushpanjali
Updated at :25 Apr 2026 7:49 AM
विज्ञापन
Shilpi Raghwani New Bhojpuri Song

Shilpi Raghwani New Bhojpuri Song

Arijit Singh Net Worth: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी सुरीली आवाज और सादगी भरी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है और अपनी मेहनत से खास पहचान बनाई है. उनकी कमाई के कई बड़े सोर्स हैं, जिनसे वह शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं.

विज्ञापन

Arijit Singh Net Worth: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह आज 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी भावुक और मधुर आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद वह बेहद साधारण जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं.

400 करोड़ से ज्यादा की नेट वर्थ

TOI के रिपोर्ट के अनुसार अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति करीब 414 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्होंने अपने लगभग एक दशक लंबे करियर में हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगु समेत कई भाषाओं में 300 से अधिक गाने गाए हैं. उनकी लोकप्रियता भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा है.

लग्जरी प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट निवेश

अरिजीत सिंह के पास नवी मुंबई में लगभग 8 करोड़ रुपये का आलीशान घर है. इसके अलावा मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक ही इमारत में उनके चार अपार्टमेंट्स हैं, जिनकी कीमत करीब 9-9 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के जियागंज में उनका एक रेस्टोरेंट भी है, जो उनकी जड़ों से जुड़ाव को दिखाता है.

महंगी कारों का शानदार कलेक्शन

सिंगर के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. उनके कार कलेक्शन में Range Rover Vogue, Hummer H3 और Mercedes-Benz जैसी प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं.

कमाई के बड़े स्रोत

अरिजीत सिंह की कमाई प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और म्यूजिक रॉयल्टी से होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सालाना आय करीब 70 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. वह एक गाने के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं, जबकि बड़े प्रोजेक्ट्स में यह फीस और बढ़ जाती है.

लाइव कॉन्सर्ट से करोड़ों की कमाई

लाइव शोज के लिए अरिजीत सिंह की भारी डिमांड रहती है. बताया जाता है कि वह एक परफॉर्मेंस के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये लेते हैं. वहीं, दो घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए उनकी फीस करीब 14 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. यही वजह है कि उनके शो हमेशा हाउसफुल रहते हैं और फैंस उनकी आवाज के दीवाने हैं.

सादगी और सफलता का अनोखा मेल

अपार सफलता और दौलत के बावजूद अरिजीत सिंह अपनी निजी जिंदगी को बेहद सादा रखते हैं. उनकी यही सादगी और मेहनत उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola