ePaper

पूजा स्पेशल ट्रेन की अब तक नहीं हुई घोषणा

Updated at : 04 Oct 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा स्पेशल ट्रेन की अब तक नहीं हुई घोषणा

कटिहार : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से दुर्गापूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं करने से यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. नवरात्र पूजन प्रारम्भ होने के बावजूद भी रेल प्रशासन के द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं किया गया है. जबकि दुर्गा अष्टमी, महानवमी पूजन तथा विजयादशमी में […]

विज्ञापन

कटिहार : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से दुर्गापूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं करने से यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. नवरात्र पूजन प्रारम्भ होने के बावजूद भी रेल प्रशासन के द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं किया गया है.

जबकि दुर्गा अष्टमी, महानवमी पूजन तथा विजयादशमी में बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घर में आयोजित पूजन उत्सव में भाग लेते हैं. कटिहार जिले में भी अन्य प्रदेश से आकर यहां नौकरी करते हैं. इन्हें छुट्टी में घर जाना होता है. लेकिन लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर, गाजियाबाद, नई दिल्ली, रांची जाने के लिए ट्रेन में आरक्षित टिकट लेने के बावजूद भी बर्थ कंफर्म नहीं हो पाया है.
अन्य प्रदेश में कार्य कर रहे कटिहार वासी को भी ट्रेन में बर्थ नहीं मिलने के कारण अपने घर पूजा में नहीं पहुंच पा रहे हैं. दुर्गापूजा की छुट्टी रहने के बावजूद भी ट्रेन में बर्थ नहीं मिलने के कारण अपने-अपने घर जाने से वंचित रह जायेंगे. इसकी चिंता में लोग अभी से ही लगे हुए हैं. यात्रियों का कहना है कि अगर रेल प्रशासन के द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता तो हम लोग दुर्गापूजा में स्पेशल ट्रेन से अपने-अपने घर तक पहुंच सकते थे.
प्रत्येक वर्ष पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाती थी. लेकिन अब तक पूजा स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा भी नहीं किया गया है. डीआरएम आरके वर्मा ने कहा कि कोई भी स्पेशल ट्रेन परिचालन करने का निर्णय हेड क्वार्टर का होता है. अभी तक हेडक्वार्टर के द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेन का अधिसूचना जारी नहीं किया गया है. अधिसूचना जारी होते ही स्पेशल ट्रेन परिचालन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन