कोढ़ा के आदिवासी टोला में जली स्ट्रीट लाइट, रोशनी से गदगद हुए ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा के आदिवासी टोला में जली स्ट्रीट लाइट, रोशनी से गदगद हुए ग्रामीण

कोढ़ा के आदिवासी टोला में जली स्ट्रीट लाइट, रोशनी से गदगद हुए ग्रामीण

विज्ञापन

कोढ़ा

कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के आदिवासी टोला में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. लंबे समय से गांव में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की मांग की जा रही थी. मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया. स्ट्रीट लाइट जलते ही क्षेत्र की गलियों में चमक आ गई. आदिवासी टोला के लोगों ने बताया कि रात होते ही पूरा टोला अंधेरे में डूब जाता था. सड़क और गलियों में रोशनी नहीं होने से आवागमन में दिक्कत होती थी. महिलाएं और बच्चे शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाते थे. स्ट्रीट लाइट लगने से अब रात के समय आवागमन में सुविधा होगी और अंधेरे की समस्या से राहत मिलेगी. स्ट्रीट लाइट शुभारंभ कार्यक्रम में वार्ड संख्या-8 के वार्ड पार्षद मोहम्मद मुजम्मिल अंसारी, वार्ड संख्या-7 के वार्ड पार्षद राजेश चौधरी सहित कई समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

मुख्य पार्षद ने दिया सुरक्षा का भरोसा

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी टोला के लोगों की यह पुरानी मांग थी, जिसे नगर पंचायत ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है. उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगने से न केवल ग्रामीणों को रोशनी का लाभ मिलेगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी. मुख्य पार्षद ने कहा कि रात के समय होने वाली चोरी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में यह पहल कारगर साबित होगी. विशेष रूप से बकरी और मवेशी चोरी की घटनाओं को रोकने में स्ट्रीट लाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. अंधेरे का फायदा उठाकर चोर अब आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पायेंगे.

अन्य वार्डों में भी होंगे विकास कार्य

धीरज कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी. लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल और रोशनी जैसी सुविधाएं हर वार्ड तक पहुंचाना नगर पंचायत का लक्ष्य है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन