कटिहार : भागलपुर के कपड़ा व्यवसायी से बदमाशों ने आठ लाख लूटे

Updated at : 17 Jun 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
कटिहार : भागलपुर के कपड़ा व्यवसायी से बदमाशों ने आठ लाख लूटे

कुरसेला (कटिहार) : एनएच 31 कबीर मठ के समीप रविवार को बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर भागलपुर के कपड़ा व्यवसाई से आठ लाख रुपया लूट लिया. लूट कर बाइक सवार अपराधी नवगछिया की ओर भाग निकले. घटना दिन के दो बजे दिन के करीब की बतायी गयी है. भागलपुर के […]

विज्ञापन

कुरसेला (कटिहार) : एनएच 31 कबीर मठ के समीप रविवार को बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर भागलपुर के कपड़ा व्यवसाई से आठ लाख रुपया लूट लिया. लूट कर बाइक सवार अपराधी नवगछिया की ओर भाग निकले. घटना दिन के दो बजे दिन के करीब की बतायी गयी है. भागलपुर के सिद्धी क्रियेशन के थोक कपड़ा व्यापारी चेतन कुमार अग्रवाल कुरसेला से रुपयों की उगाही कर बाइक से भागलपुर जा रहे थे. व्यवसायी के बाइक पर कुरसेला के स्थानीय कपड़ा के खुदरा दुकानदार बिजय चिरानियां सवार थे.

कबीर मठ के समीप दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने व्यपारी के बाइक को ओवरटेक कर अचानक आगे से घेर लिया. नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर रुपयों से भरा पीठ बेग छीन लिया. रुपयों की लूट कर नकाबपोश अपराधी एनएच 31 से नवगछिया की तरफ भाग निकले. लूट के शिकार व्यापारी ने कुरसेला थाने आकर घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने संदेह के आधार पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के अमन कुमार को हिरासत में लिया है. लूटेरे दो बाइकों पर सवार थे. घटना को लेकर एसडीपीओ अनिल कुमार कुरसेला थाने पहुंच कर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का नेतृत्व कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन