उत्पाद विभाग की छापेमारी में 107 लीटर शराब बरामद, आठ गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 107 लीटर शराब बरामद, आठ गिरफ्तार
कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 107 लीटर शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बलिया बेलोंन थाना के बिझड़ा में छापेमारी कर चमरू राय को 7.380 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने सेमापुर थाना के पिपरिया टोला में छापेमारी कर अखिलेश साह को 67 लीटर चुलाई शराब तथा 5.370 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना के बड़ा बाजार शिवमन्दिर चौक में दीपक झा को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आजमनगर थाना क्षेत्र के हॉपरा मोड़ पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर राकेश दत्त, विनोद महतो को एक बाइक पर 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने मनिहारी थाना के बाघमारा बांध से रेखा सहनी को छह लीटर विदेशी शराब, बलरामपुर थाना के उफरैल से शिवा यादव, वेदानंद मंडल को अलग अलग बाइक पर 11 लीटर बियर तथा 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की छापमारी में आठ तस्कर को गिरफ्तार कर तीन बाइक, 73.000 लीटर देसी शराब तथा 34.250 लीटर विदेशी शराब कुल 107.25 लीटर शराब जब्त बरामद कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










