बच्चों के विवाद में गयी पिता की जान, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 May 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में गयी पिता की जान, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार

बच्चों के विवाद में गयी पिता की जान, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार

विज्ञापन

कटिहार बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के अरंडाखाड़ी टोला गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी. बेटे के झगड़े को सुलझाने पहुंचे एक पिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से पीड़ित परिवार न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है. मृतक 52 वर्षीय मुजम्मिल हक कटिहार रजिस्ट्री ऑफिस में मुंशी थे. बीते तीन मई को मुजम्मिल हक के पुत्र मुस्फिक का गांव के ही रहने वाले गुलाम रब्बानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बच्चों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने और मामला सुलझाने के लिए मुजम्मिल हक मौके पर पहुंचे थे. परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान गुलाम रब्बानी अचानक आक्रोशित हो गया और अपने परिवार के अरशद, तयूम, रुखसाना खातून और अख्तरी खातून के साथ मिलकर मुजम्मिल हक पर हमला कर दिया. आरोप है सभी ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की. बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी रोजी खातून के साथ भी मारपीट की गई. पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान गुलाम रब्बानी ने मुजम्मिल हक का गला दबाया और उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बलिया बैलोन थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी. लेकिन अब तक मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपित गुलाम रब्बानी गांव छोड़कर फरार हो गया था. लेकिन कुछ दिन पहले वह दोबारा घर लौटा. इसकी सूचना पुलिस को देने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस के उदासीन रवैये से नाराज पीड़ित परिवार सोमवार को कटिहार पहुंचा और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई. मृतक की पत्नी रोजी खातून अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और आवेदन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन