सोशल मीडिया पर देश विरोधी कमेंट करना युवक को पड़ा महंगा, कोर्ट में आरोपित को लोगों ने पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2019 10:12 PM
कटिहार:बिहारके कटिहार में देश के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने वाले कोढ़ा थाना क्षेत्र के तिनपनिया निवासी मो तौसीफ को काफी भारी पड़ गया. तोसिफ न केवल जेल की हवा खा रहे है. बल्कि उग्र लोगों के हत्थे चढ़कर अच्छी खासी पिटाई भी हो गयी. सोशल मीडिया पर देश के विरोध में कमेंट करने के […]
कटिहार:बिहारके कटिहार में देश के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने वाले कोढ़ा थाना क्षेत्र के तिनपनिया निवासी मो तौसीफ को काफी भारी पड़ गया. तोसिफ न केवल जेल की हवा खा रहे है. बल्कि उग्र लोगों के हत्थे चढ़कर अच्छी खासी पिटाई भी हो गयी. सोशल मीडिया पर देश के विरोध में कमेंट करने के आरोप में गिरफ्तार मो तोसिफ को सोमवार को जैसे ही सुरक्षाबलों द्वारा न्यायालय पेशी के लिए ले जाया गया.
देश के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के लोगो ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. सुरक्षाबलों ने बीच बचाव करते हुए तौसीफ को तुरंत न्यायालय के अंदर ले जाकर गेट को बंद कर दिया गया. उग्र लोगों ने कहा कि देश के जवान के शहीद पर पूरा देश मर्माहत है और इस तरह के देश के विरोध में टिप्पणी करने वाले को सजा मिलना अति आवश्यक है.
ये भी पढ़ें… पुलवामा हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










