हिंसक झड़प मामले में 16 लोगों पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

12 को सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में भूमि विवाद के निबटारे को लेकर पंचायत भी हुई थी चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार अमदाबाद : अमदाबाद थाना क्षेत्र के जंगला टाल पंचायत के सिंघिया मौजा में सिंघिया कटहलबाड़ी गांव में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है. इसे लेकर बुधवार […]
विज्ञापन
12 को सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में भूमि विवाद के निबटारे को लेकर पंचायत भी हुई थी
चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमदाबाद : अमदाबाद थाना क्षेत्र के जंगला टाल पंचायत के सिंघिया मौजा में सिंघिया कटहलबाड़ी गांव में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है. इसे लेकर बुधवार की शाम एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मो तारिकुल के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की. गोलीबारी में मो तारिकुल को रास्ते में घेरकर बुरी तरह से मारपीट कर गोली मारकर जख्मी करने का भी मामला सामने आया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भूमि विवाद को लेकर 12 फरवरी को अंचल पदाधिकारी अमदाबाद एवं थानाध्यक्ष संजय दास के मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उक्त भूमि विवाद का निपटारा करने को लेकर पंचायती भी हुई थी. 12 फरवरी को उक्त भूमि विवाद को लेकर पंचायती हुई थी. लेकिन 13 फरवरी को पुनः उसी भूमि को लेकर विवाद बढ़ गया. घटना को लेकर मो मुशर्रफ पिता मतिउर रहमान ने अमदाबाद थाना में आवेदन देकर कहा है कि शेख मोहम्मद, मो रफीक, मो अख्तर, मो इलाही, मो फारूक सहित 16 व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे भाई को जान मारने की नीयत से लात, मुक्का से मारते हुए गोली मारकर जख्मी कर दिया है.
जिससे मेरे भाई को पैर में गोली लगने से पैर जख्मी हो गया है. आगे कहा है कि उक्त व्यक्तियों ने हमारे घर में घुसकर घर के महिलाओं के साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. मामले को लेकर अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना को लेकर अमदाबाद थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इस घटना में मो इलाही, मो फारूक, मो अख्तर, मो मसूद को गिरफ्तार की गई है. उन्होंने उन्होंने कहा कि जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. आगे कहा कि अनुसंधान जारी है. नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




