औसत से 35 प्रतिशत कम हुई बारिश धनरोपनी का 80 प्रतिशत काम पूरा

कटिहार : राज्य में अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति एवं बाढ़ के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की समीक्षा सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभावित सुखाड़ से निबटने के लिए की गयी तैयारियों, डीजल अनुदान किसानों के निबंधन, वर्षापात, धान का आच्छादन, […]
कटिहार : राज्य में अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति एवं बाढ़ के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की समीक्षा सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभावित सुखाड़ से निबटने के लिए की गयी तैयारियों, डीजल अनुदान किसानों के निबंधन, वर्षापात, धान का आच्छादन, नहर प्रणाली के अंतर्गत जल स्राव एवं उनकी क्षमता, प्रमुख जलाशयों में जल संचयन की स्थिति, चापाकल, पेयजल की व्यवस्था, नलकूपों की स्थिति, जल स्तर, मानव एवं पशुओं की दवा उपलब्धता, पशु चारा सहित संभावित बाढ़ के दौरान राहत सामग्रियों, पॉलिथीन शीट्स एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था के लिए जिला स्तर पर की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी एवं संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निबटने को लेकर तत्पर रहने के आदेश दिये.
वीसी के दौरान कटिहार जिले की स्थिति के विषय में विस्तार से बताते हुए डीएम पूनम ने कहा कि इस जिले में औसतन 35 प्रतिशत कम वर्षापात हुआ है. जिससे निबटने व धान की रोपनी में किसानों को सहूलियत प्रदान करने के लिए सरकार ने डीजल अनुदान की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत अब तक 13139 किसानों का निबंधन किया गया है. जबकि अबतक 2000 से अधिक किसानों को डीजल अनुदान का ऑनलाइन लाभ दिया जा चुका है. जिले में 80 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है. संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरुप कटिहार में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




