घर पर झटपट से तैयार करें ये 4 स्वीट रेसिपी

Updated at : 17 Mar 2026 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Quick Dessert Ideas

डेजर्ट रेसिपी (AI Image)

Quick Dessert Ideas: आप भी लंच या डिनर के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं और जल्दी से मीठे में कुछ रेडी करना चाहते हैं तो इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Quick Dessert Ideas: अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन घंटों किचन में खड़े होकर मीठा नहीं बनाना चाहते तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप आसान और जल्दी बनने वाले डेजर्ट के बारे में जान पाएंगे. अचानक मेहमान आ जाएं या खुद कुछ मीठा खाने का मन हो, ये क्विक डेजर्ट्स आपके काम आएंगे. आसानी से बनने वाले इन डेजर्ट का स्वाद भी लाजवाब होता है. आइए जानते हैं ऐसी ही 4 रेसिपी आइडियाज. 

मखाना खीर बनाएं

मीठे में झटपट से आप मखाना खीर बनना सकते हैं. इसे बनाने के लिए भुने हुए मखाने को दूध, चीनी और इलायची के साथ पकाएं. ऊपर से थोड़े काजू और किशमिश डालें. इसे हल्का गरम या ठंडा सर्व कर सकते हैं.

चॉकलेट मग केक बनाएं

अगर आपको चॉकलेट से बनी डिश पसंद है तो आप चॉकलेट केक बना सकते हैं. चॉकलेट मग केक बनाने के लिए आप मग में मैदा, कोको पाउडर, चीनी, दूध, तेल और बेकिंग पाउडर डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. माइक्रोवेव में 1-2 मिनट डालकर तैयार कर लें. ऊपर से चॉकलेट सॉस डालकर सर्व करें.

ब्रेड गुलाब जामुन बनाएं

आप ब्रेड गुलाब जामुन बना सकते हैं. ब्रेड स्लाइस का पेस्ट बनाकर इसमें आप मलाई और इलायची डालकर गूंथ लें. मिश्रण के छोटे हिस्से बनाकर गोल-गोल आकार दें. इसे आप फ्राई कर लें. तले और गुलाब जामुन की चाशनी में डालें. 

चॉकलेट सैंडविच बनाएं

आप झटपट से चॉकलेट सैंडविच भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस में चॉकलेट सॉस को अच्छे से लगा लें. तवे को गर्म करें. ब्रेड पर बटर लगाकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें. आप चाहें तो चॉकलेट के ऊपर थोड़ा पिस्ता या बादाम को बारीक काटकर डालें. 

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola