गंगा तट पर हुआ मंत्री के पिता का अंतिम संस्कार

Updated at : 27 Jun 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा तट पर हुआ मंत्री के पिता का अंतिम संस्कार

मंत्री विनोद कुमार िसंह के पिता रामविलास िसंह का सोमवार को हो गया था निधन मनिहारी : बिहार सरकार के खनन मंत्री विनोद सिंह के पिता 90 वर्षीय रामविलास सिंह का निधन सोमवार को हो गया था. उनका पार्थिव शरीर बड़ी बथनाहा से मनिहारी गंगा तट पर मंगलवार को लाया गया. मनिहारी गंगा तट पर […]

विज्ञापन

मंत्री विनोद कुमार िसंह के पिता रामविलास िसंह का सोमवार को हो गया था निधन

मनिहारी : बिहार सरकार के खनन मंत्री विनोद सिंह के पिता 90 वर्षीय रामविलास सिंह का निधन सोमवार को हो गया था. उनका पार्थिव शरीर बड़ी बथनाहा से मनिहारी गंगा तट पर मंगलवार को लाया गया. मनिहारी गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया. मंत्री श्री सिंह के सबसे छोटे भाई दिलीप कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी. मनिहारी गंगा तट पर हजारों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए. मनिहारी गंगा तट पर माहौल पूरी तरह गमगीन था. मंत्री विनोद सिंह सहित अन्य परिजन भी घाट पर मौजूद थे.
कटिहार जिले के सभी प्रखंड से हजारों लोग गंगा तट पहुंचे थे. गंगा तट पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री दुलाल चंद गोस्वामी, हिमराज सिंह, पूर्व विधायक विभाषचंद चौधरी, महेश पासवान, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, मेयर विजय सिंह, उपमेयर मंजूर खान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, विश्वनाथ मुकीम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल मंडल, जयप्रकाश मंडल, संजय मंडल, प्रभात चौधरी, प्रो विरेंद्र सिंह, विरेंद्र झा उर्फ बिल्टू, दुष्यंत चौधरी, अभय सिंह, मुकेश अग्रवाल, भूषण झा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, लोजपा नगर अध्यक्ष सह नगर पार्षद गुलाब चौधरी, दिलीप पासवान, बबन सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन