एडीएम के विरुद्ध कोर्ट से कुर्की का अादेश जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2018 4:43 AM

विज्ञापन

पुलिस ने आवास पर इश्तहार चिपकाया अप्राकृतिक यौनाचार का है आरोप कटिहार : अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में फरार चल रहे कटिहार एडीएम जफर रकीब के विरुद्ध न्यायालय ने कुर्की जब्ती का निर्देश दे दिया है. सहायक थाना पुलिस ने न्यायालय से मिले इश्तहार को एडीएम जफर रकीब के सरकार आवास में चिपका दिया है. […]

विज्ञापन

पुलिस ने आवास पर इश्तहार चिपकाया

अप्राकृतिक यौनाचार का है आरोप
कटिहार : अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में फरार चल रहे कटिहार एडीएम जफर रकीब के विरुद्ध न्यायालय ने कुर्की जब्ती का निर्देश दे दिया है. सहायक थाना पुलिस ने न्यायालय से मिले इश्तहार को एडीएम जफर रकीब के सरकार आवास में चिपका दिया है.
फरार हैं एसडीएम
सनद हो कि 25 मई को एडीएम जफर रकीब के विरुद्ध एलडीएम ने अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया था. उक्त आरोप को लेकर डीएम व एसपी के निर्देश पर नगर सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी थी. जांच में एडीएम को दोषी पाये जाने पर पुलिस एडीएम जफर रकीब की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी को गयी थी. इस क्रम में एडीएम पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे. उक्त मामले में पुलिस ने न्यायालय में अपील कर फरार चल रहे एडीएम के विरुद्ध कुर्की जब्ती का आदेश प्राप्त कर लिया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सहायक थाना पुलिस ने एडीएम जफर रकीब के आवास पर कुर्की जब्ती का इश्तहार चिपका दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन