दवा व्यवसायी को छिनतई के बाद किया अधमरा, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 4:46 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर दियारा क्षेत्र में अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर दियारा क्षेत्र में आजमनगर से कटिहार जा रहे एक दवा व्यवसायी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए अपराधियों ने उसको पीट कर अधमरा कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों […]
विज्ञापन
दुर्गापुर दियारा क्षेत्र में अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर दियारा क्षेत्र में आजमनगर से कटिहार जा रहे एक दवा व्यवसायी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए अपराधियों ने उसको पीट कर अधमरा कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्राणपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही प्राणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राणपुर और वहां से सदर अस्पताल भिजवाया. मंगलवार की देर रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. आजमनगर खनगामा निवासी मो सनाउल्लाह अंसारी पिता अशरफ अली सुबह 7:00 बजे अपनी दुकान की दवा लेने मोटरसाइकिल से कटिहार जा रहे थे.
इसी क्रम में प्राणपुर प्रखंड के दुर्गापुर दियारा के समीप पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसे रोकते हुए उसके साथ लूटपाट की. इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अपराधियों ने मारपीट करने के बाद उसके पैसे व मोबाइल छीन लिये. बाइक को उसी जगह छोड़कर चाबी निकाल कर वहां से फरार हो गये. घायल सनाउल्लाह घटनास्थल पर दो घंटे पड़ा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










