शौचालय बनाने को लेकर महिलाओं को आरती कर रही जागरूक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 4:46 AM
विज्ञापन
हसनगंज : हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत वार्ड संख्या दो की आरती कुमारी चौहान के जज्बात की कद्र पूरा प्रखंड कर रहा है. आरती कुमारी चौहान एक गरीब परिवार की बेटी है. जिसने हाल में ही दसवीं की परीक्षा दी है. उसके पिता जितेंद्र चौहान सब्जी, मसाला बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते […]
विज्ञापन
हसनगंज : हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत वार्ड संख्या दो की आरती कुमारी चौहान के जज्बात की कद्र पूरा प्रखंड कर रहा है. आरती कुमारी चौहान एक गरीब परिवार की बेटी है. जिसने हाल में ही दसवीं की परीक्षा दी है. उसके पिता जितेंद्र चौहान सब्जी, मसाला बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं.
प्रखंड में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त कार्यक्रम से प्रेरित होकर आरती कुमारी अपने घर में शौचालय बनाने को लेकर अपने पिता से जिद करने लगी. पिता अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर बात टाल देते थे. अचानक एक दिन आरती चौहान ने खुले में शौच नहीं जाने को लेकर अपने पिता को धमकी दे डाली. कहा, अगर शौचालय नहीं बनायेंगे तो हम अपनी नानी के घर चले जायेंगे. बेटी की धमकी भरी जिद के सामने पिता को झुकना पड़ा और शौचालय बनाना पड़ा. अपने पिता को मनाने वाली आरती कुमारी आज पूरे पंचायत में घूम-घूमकर युवा सहेली व उनके परिजन को शौचालय बनवाने को लेकर प्रेरित कर रही है.
आरती कुमारी का कहना है कि अगर हर घर की बेटी, बहू ठान ले कि खुले में शौच नहीं जायेंगे तो पूरा पंचायत, प्रखंड ही नहीं बल्कि जिला व हमारा पूरा राज्य भी खुले में शौच मुक्त हो सकता है. आरती कुमारी चौहान के हौसले और जज्बे को देखते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु शेखर ने बताया कि आरती कुमारी हसनगंज प्रखंड के लिए रोल मॉडल बनेगी और जीविका परिवार के तहत प्रखंड खुले में शौच मुक्त के अवसर पर सम्मानित की जायेगी तथा राज्य सरकार को भी इसकी जानकारी सम्मानित करने के लिए अग्रसारित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










