विरोध-प्रदर्शन के दौरान किया था गिरफ्तार, मिली जमानत कहा, मांगों को लेकर रहेंगे अनशन पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 4:45 AM

विज्ञापन

कटिहार : जेल भरो आंदोलन के तहत विस्थापितों के पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए विक्टर झा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. उक्त मामले में मंगलवार को कोर्ट से विक्टर को जमानत मिली. विक्टर अपनी मांग को लेकर […]

विज्ञापन

कटिहार : जेल भरो आंदोलन के तहत विस्थापितों के पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए विक्टर झा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. उक्त मामले में मंगलवार को कोर्ट से विक्टर को जमानत मिली. विक्टर अपनी मांग को लेकर जेल में भी लगातार पांच दिनों से अनशन पर थे. जेल में भी अनशन पर रहने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गयी. जेल से रिहा होने के बाद परिजनों व सहयोगियों ने विक्टर को सदर अस्पताल में एडमिट कराया. विक्टर ने बताया कि पुलिस ने बर्बरता से उनकी पिटाई की है. इसके जख्म अभी भी शरीर पर बने हुए हैं.

उन्होंने बताया कि वे जेल में भी अनशन पर थे और जमानत मिलने के बाद भी वह अनशन पर रहेंगे. जब तक उसकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वे आमरण अनशन पर रहेंगे. गौरतलब हो कि पुनर्वास संघर्ष समिति के तत्वावधान में विस्थापित परिवार को पुर्नवास की मांग सहित कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन के तहत बुधवार को समाहरणालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया था. गुरुवार को प्रदर्शन व अपनी मांग पर अड़े रहने के कारण पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर किया था. इसमें कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गये थे तथा सैकड़ों प्रदर्शनकारी घायल हुए थे. पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से आंदोलन की अगुवाई कर रहे विक्टर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया था. जहां बुधवार से ही विक्टर अन्न त्याग कर आमरण अनशन पर थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन