तेज धूप से बाजार में छाया रहा सन्नाटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 4:44 AM
कटिहार : तेज धूप के साथ गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. बुधवार को सुबह नौ बजे से ही कड़ी धूप के कारण दोपहर का अहसास होने लगा. ऐसी ही स्थिति दिन भर बनी रही. पूर्वाह्न 11 बजे तो हाल यह हो गया कि लोग घर में कैद हो गये. बाजार में सन्नाटा पसर […]
कटिहार : तेज धूप के साथ गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. बुधवार को सुबह नौ बजे से ही कड़ी धूप के कारण दोपहर का अहसास होने लगा. ऐसी ही स्थिति दिन भर बनी रही. पूर्वाह्न 11 बजे तो हाल यह हो गया कि लोग घर में कैद हो गये. बाजार में सन्नाटा पसर गया. सड़कों पर कम वाहन चल रहे थे. पूरा मई माह कूल-कूल गुजरने के बाद जून शुरू होते ही गर्मी व तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक तेज धूप व गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है. मानसून की बारिश के बाद ही मौसम में बदलाव होगा. बुधवार को जिले का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया.
अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को सबसे ज्यादा गर्मी व धूप का प्रभाव रहा. कड़क धूप ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया. दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाये. गर्मी का प्रभाव खासकर रोजेदारों पर ज्यादा पड़ रहा है. प्रचंड गर्मी ने रोजेदारों के हालत खराब कर दी है.
सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ रही है. घरों से निकलने वाले लोग अपने सर पर कपड़ा ओढ़े घर से निकल पा रहे हैं. लड़कियों, महिलाएं अपने चेहरे पर दुपट्टा बांध या हाथों में छाता लिए कड़ी धूप से अपना बचाव करती नजर आ रही है. पारा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. बढ़ती गर्मी से ट्यूबेल भी सूख रहे हैं. गर्मी से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गयी है. लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, गन्ने के जूस का सेवन कर लोग गर्मी से थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं. गर्मी से बाजार पर भी असर पड़ रहा है. रमजान में बढ़ती गर्मी से दुकानदारों पर प्रभाव पड़ रहा है.
दुकानदारों की मानें तो बाजार में लोग नहीं आ रहे हैं. दुकानदार कहते हैं कि रमजान को लेकर बाहर ग्रामीण इलाकों से लोग कटिहार खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कड़ी धूप के कारण बाहर से लोग नहीं पहुंच रहे हैं. इस कारण दुकानदारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










