मंडल कारा में बंद कैदी की इलाज के दौरान गयी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2018 6:01 AM

विज्ञापन

कटिहार : विचारधीन कैदी 70 वर्षीय मो जलील की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मंगलवार को हो गयी. भागलपुर जिला के बिहपुर रायपुर गांव के रहने वाले मो जमील करीब एक महीने से कटिहार कारावास में सजा काट रहे थे. बीमारी के कारण उनकी मौत सोमवार की रात 12:00 बजे सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

कटिहार : विचारधीन कैदी 70 वर्षीय मो जलील की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मंगलवार को हो गयी. भागलपुर जिला के बिहपुर रायपुर गांव के रहने वाले मो जमील करीब एक महीने से कटिहार कारावास में सजा काट रहे थे. बीमारी के कारण उनकी मौत सोमवार की रात 12:00 बजे सदर अस्पताल में हो गयी. जलील के पुत्र असगर आलम का आरोप है कि पिता के मृत्यु के बाद भी जेल प्रशासन द्वारा उन्हें तुरंत सूचना नहीं दी गयी.

उनका कहना था कि रात के 12:00 बजे मृत्यु होने के बाद अगले दिन दोपहर एक बजे उन्हें टेलीफोनिक माध्यम से उनके पिता की मौत की खबर सुनायी गयी. उनका आरोप है कि सही तरीके से इलाज नहीं कराने पर उनके पिता की मौत हो गयी. मृतक मो जलील रेल विभाग के दरभंगा जनरेटर ऑपरेटर विभाग में कार्यरत थे. जो 2006 में रिटायर कर गये थे. डिपार्टमेंटल केश की वजह से वे एक महीने से कटिहार कारावास में सजा काट रहे थे. कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे. मौत के बाद जिला प्रशासन ने जलील के शव को कटिहार सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन