सीडीपीओ पर लगे आरोप की जांच के लिए टीम गठित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2018 4:36 AM

विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख व बीडीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम करेगी प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र की जांच बारसोई : पंचायत समिति की बैठक में पंचायत समिति सदस्य ने सीडीपीओ नीलम कुमारी पर पर्यवेक्षिका के माध्यम से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से 25 सौ रुपये प्रतिमाह उगाही का आरोप लगाया गया था. यह भी आरोप लगाया था कि […]

विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख व बीडीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम करेगी प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र की जांच

बारसोई : पंचायत समिति की बैठक में पंचायत समिति सदस्य ने सीडीपीओ नीलम कुमारी पर पर्यवेक्षिका के माध्यम से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से 25 सौ रुपये प्रतिमाह उगाही का आरोप लगाया गया था. यह भी आरोप लगाया था कि आंगनबाड़ी केंद्र से प्रतिमाह रुपये उगाही के चलते केंद्र में अनियमितता व्याप्त है. इस कारण सीडीपीओ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती हैं. इस पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनायी गयी है.
जांच टीम में प्रखंड प्रमुख, बीडीओ जियाउल हक, बीसीओ सुभाष कुमार, पंसस मसूद इकबाल, राजीव रंजन राय शामिल हैं. बीडीओ ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप को देखते हुए टीम गठित कर आंगनबाड़ी के प्रत्येक केंद्र की जांच की जायेगी. जांच में आरोप सत्य पाये जाने पर केंद्र की सेविका सहित सीडीपीओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिये विभाग के उच्च पदाधिकारी को लिखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन