बारसोई में जनसहयोग से हुई अलाव की व्यवस्था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2018 5:08 AM

विज्ञापन

बारसोई : कड़ाके की ठंड को देखते हुए बारसोई में जनसहयोग से अलाव की वयवस्था की गयी है. विधायक प्रतिनिधि उमेश यादव ने बताया कि ठंड काफी बढ़ गयी है. धूप भी नहीं निकल रहे हैं. ऐसी स्थिति में आग ही लोगों के लिए अमृत के समान है. इसलिए जनसहयोग से अलाव की व्यवस्था की […]

विज्ञापन

बारसोई : कड़ाके की ठंड को देखते हुए बारसोई में जनसहयोग से अलाव की वयवस्था की गयी है. विधायक प्रतिनिधि उमेश यादव ने बताया कि ठंड काफी बढ़ गयी है. धूप भी नहीं निकल रहे हैं. ऐसी स्थिति में आग ही लोगों के लिए अमृत के समान है. इसलिए जनसहयोग से अलाव की व्यवस्था की गयी है. अंचल प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर अलाव के लिए लकड़ियां गिराई जा रही है. ताकि ठंड से किसी को परेशानी न हो. इस अवसर पर शंकर मंडल, देवानंद दास, सुभाष शर्मा, सोनू यादव, मोनू यादव, बिट्टू साह, रोहित सिंह, अजित राजभर, गणेश महतो आदि लोगों ने अलाव का आनंद लिया.

अलाव की व्यवस्था करने की मांग : बरारी. ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. प्रखंड क्षेत्रों में पछुवा हवा के कारण बढ़ी ठंड से शरीर कंपकपा रहा है. ऐसे में थोड़ी अलाव की व्यवस्था हो तो लोगों को राहत महसूस होती है. सबसे ज्यादा परेशानी खेत में काम करने वाले किसानों, मजदूरों को हो रही है. खेत खलिहानों में कंपकपाती ठंड के बीच काम करना कितना कठिन है. महिलाएं घरों में ठंड के बीच प्रातः उठकर घर के काम काज में जुट जाती हैं. इतनी ठंड के बावजूद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, हाट बाजार, चौक- चौराहा, हास्पिटल, प्रखंड कार्यालय, थाना आदि स्थानों में लोग कपकपाती ठंड में बिना अलाव के परेशान हो रहे है. राजद अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, राकांपा अध्यक्ष सुराजीलाल चौधरी, लोजपा अध्यक्ष परविन्द्र सिंह, जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, सेमापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि आजाद, पूर्व उपप्रमुख अजय कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन