बकाया भुगतान नहीं होने से एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2017 3:57 AM

विज्ञापन

सदर अस्पताल में दिन भर भटकते रहे मरीज कटिहार : सदर अस्पताल में बकाया भुगतान नहीं होने पर मंगलवार को अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कर्मी हड़ताल पर चले गये. एक्सरे व अल्ट्रासाउंड बंद किये जाने के कारण मंगलवार को सैकड़ों मरीज अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे कराने से वंचित रह गये. सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन पिछले छह […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल में दिन भर भटकते रहे मरीज

कटिहार : सदर अस्पताल में बकाया भुगतान नहीं होने पर मंगलवार को अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कर्मी हड़ताल पर चले गये. एक्सरे व अल्ट्रासाउंड बंद किये जाने के कारण मंगलवार को सैकड़ों मरीज अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे कराने से वंचित रह गये. सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन पिछले छह माह से खराब रहने के कारण आइजीएमएस द्वारा ठेके पर अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे किया जाता था, लेकिन पिछले 19 माह से अल्ट्रासाउंड व 14 महीने से एक्स-रे का भुगतान नहीं मिलने के कारण संवेदक द्वारा 27 नवंबर को हड़ताल की गयी थी .
29 नवंबर को डीएम व सीएस के मौखिक आश्वासन पर 10 दिनों के अंदर भुगतान करने के निर्देश पर 29 नवंबर से अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे होने लगा, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद आज तक संवेदक को बकाया भुगतान नहीं किया गया.सुबह से ही सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कर्मी हड़ताल पर चले जाने से दिनभर मरीज परेशान रहे. इसके बावजूद भी सदर अस्पताल प्रबंधन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी.
कहते हैं संवेदक : संवेदक मनु कुमार गिरी व अवधेश कुमार गिरी ने कहा कि लगभग 50 लाख से ज्यादा का भुगतान सदर अस्पताल प्रबंधन के पास बकाया है. इसके भुगतान के लिए 27 नवंबर को हड़ताल किया गया था. हड़ताल अवधि में डीएम एवं सिविल सर्जन के द्वारा 10 दिन के अंदर भुगतान करने का मौखिक निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद भी भुगतान नहीं किए जाने पर पुनः बकाया राशि के भुगतान के लिए लिए अनिश्चितकालीन अल्ट्रासाउंड एवं एक्स रे कार्य का बहिष्कार किया गया है.
कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ आरएन सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल में आज अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कर्मी के द्वारा कार्य बहिष्कार कर दिए जाने के कारण मरीजों का एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका है. जल्द ही इस दिशा में सार्थक कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन