ePaper

आभूषण दुकान लूट कर भाग रहे छह लुटेरों में से दो लुटेरों को पुलिस ने मार गिराया, लूट का सामान बरामद

Updated at : 14 Dec 2017 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
आभूषण दुकान लूट कर भाग रहे छह लुटेरों में से दो लुटेरों को पुलिस ने मार गिराया, लूट का सामान बरामद

कटिहार :नगर थाने के झा मार्किट स्थित पीके ज्वेलर्स में हुई डकैती की घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान नवगछिया में देर रात हुई नवगछिया और कुरसेला पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ में दो अपराधियों के मारे जाने की बात सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक, कटिहार के नगर थाने के झा मार्किट स्थित […]

विज्ञापन

कटिहार :नगर थाने के झा मार्किट स्थित पीके ज्वेलर्स में हुई डकैती की घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान नवगछिया में देर रात हुई नवगछिया और कुरसेला पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ में दो अपराधियों के मारे जाने की बात सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक, कटिहार के नगर थाने के झा मार्किट स्थित पीके ज्वेलर्स में हुई डकैती की घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान नवगछिया में देर रात हुई नवगछिया और कुरसेला पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ में दो अपराधियों के मारे जाने की बात सामने आयी है.दोनों शवों को भवानीपुर टावर चौक के पास सड़क के किनारे से बरामद किया गया है. एक शव के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. एक को पांच गोली और दूसरे को दो लगने की बात बतायी जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही सुबह मौके पर नवगछिया के एसपी पंकज सिन्हा समेत पांच थानों की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गयी है. एक अपराधी रसलपुर गांव का राहुल कुमार और दूसरा गेड़ाबाड़ी कटिहार का संदीप कुमार महतो है.

अपराधी की अपाची बाइक के आगे पुलिस लिखा हुआ है. अपराधियों के पास से लोडेड देशी पिस्तौल, लूटे गये जेवरात, नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं. रंगरा पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए भागलपुर रवाना हो चुकी है.

बताते चलें कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में गोली लगी थी, जिसका इलाज कुरसेला में कराया गया. एक अपराधी के हाथ मे गोली लगी थी, जिसे नवगछिया से भागलपुर रेफर कर दिया गया था. इसके अलावा एक और अपराधी की गिरफ्तारी की बात बतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन