एक बजे रात में घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा, शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2017 5:03 AM
विज्ञापन
सफलता. स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे शराब की बड़ी खेप 141 लीटर शराब जब्त चालक को पुलिस ने भेजा जेल गुप्त सूचना के आधार पर कदवा पुलिस ने की छापेमारी कदवा : पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद करने के […]
विज्ञापन
सफलता. स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे शराब की बड़ी खेप
141 लीटर शराब जब्त चालक को पुलिस ने भेजा जेल
गुप्त सूचना के आधार पर कदवा पुलिस ने की छापेमारी
कदवा : पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया. कदवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार, कदवा थाने के एएसआइ इंदुभूषण कुमार दल बल के साथ रात्रि गश्ती में थे. इसी दौरान उन्हें बंगाल से स्काॅपियो से शराब लाने की सूचना मिली.
इसके बाद थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, बलिया बेलौन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, एसआइ सरोज पांडेय दल बल के साथ सिंगलपुर ग्राम के समीप घेराबंदी किये. सूचना के अनुसार, तकरीबन एक बजे रात में स्काॅर्पियो के आते ही पुलिस ने स्काॅर्पियो को घेर लिया. सामने पुलिस को देख चालक ने स्कॉर्पियो लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ा गया. शराब से लदी स्काॅर्पियो को चालक सहित कदवा थाने लाया गया.
गिरफ्तार चालक बारसोई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम निवासी मुशाहिद आलम बताया जाता है. बुधवार को सदर डीएसपी कटिहार बाबूलाल यादव् कदवा थाने पहुंचे. डीएसपी श्री यादव ने कहा कि कदवा पुलिस की सक्रियता का परिणाम है, जो इतनी बड़ी शराब की खेप बंगाल से लाने के क्रम में सिंगलपुर में पकड़ी गयी है. स्काॅपियो में 74 बोतल आरएस,10 कार्टून ऑफिसर च्वाइस, जिसमे 480 पाउच विदेशी शराब (180 एमएल )जब्त किया गया है. इस छापेमारी अभियान में 141 लीटर शराब जब्त कर गिरफ्तार मुशाहिद आलम के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि पिछले वर्ष भी दिसंबर में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने सिंगलपुर के पास से ही दो स्काॅर्पियो से 513 लीटर देसी एवं विदेशी बंगाल ब्रांड शराब बरामद किया था. साथ ही दो बुलेट समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










