17 मिनट में चार्ज होकर 500KM चलेगी यह इलेक्ट्रिक MPV, दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
MPV Zeekr 009

MPV Zeekr 009 / pic: www.zeekrlife.com/

नई Zeekr 009 इलेक्ट्रिक MPV सुपरफास्ट चार्जिंग, 740KM तक की रेंज और लग्जरी एयरक्राफ्ट जैसे केबिन के साथ पेश की गई है. इसमें एडवांस AI ड्राइविंग और प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया अब सिर्फ लंबी रेंज तक सीमित नहीं रह गई है. अब कंपनियां सुपरफास्ट चार्जिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड फीचर्स और प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस पर भी पूरा फोकस कर रही हैं. इसी बीच चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Zeekr ने अपनी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV Zeekr 009 से पर्दा उठा दिया है. यह प्रीमियम फैमिली इलेक्ट्रिक कार 19 मई को चीन में लॉन्च होने जा रही है. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है. लंबी रेंज, हाई-टेक फीचर्स और एयरक्राफ्ट जैसे लग्जरी केबिन के चलते यह कार लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में आ गई है.

प्रीमियम केबिन में मिलेगा एयरक्राफ्ट जैसा अनुभव

नई Zeekr 009 को खासतौर पर लग्जरी फैमिली ट्रैवल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. कंपनी इसमें 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन दे रही है. इसका इंटीरियर काफी प्रीमियम नजर आता है, जहां स्पेस, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. कार में बड़े डिस्प्ले, स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह किसी लग्जरी एयरक्राफ्ट जैसी फील देती है.

700 TOPS प्रॉसेसिंग पावर वाली Thor-U चिप

Zeekr ने इस इलेक्ट्रिक MPV में लेटेस्ट Thor-U चिप का इस्तेमाल किया है. कंपनी के मुताबिक यह चिप करीब 700 TOPS की प्रोसेसिंग पावर देती है, जो एडवांस AI और ड्राइविंग सिस्टम्स को सपोर्ट करती है. कार में H7G-ASD असिस्टेड ड्राइविंग सिस्टम दिया गया है. इसके साथ 70 से ज्यादा एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. माना जा रहा है कि यह सिस्टम हाईवे और शहर दोनों जगह ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाएगा.

740KM तक की रेंज और सुपरफास्ट चार्जिंग

नई Zeekr 009 सिंगल मोटर और डुअल मोटर दोनों वर्जन में आएगी. सिंगल मोटर मॉडल 310kW की पावर जनरेट करता है और 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 6.9 सेकंड में पकड़ सकता है. यह वर्जन करीब 740 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम बताया गया है.

वहीं डुअल मोटर वर्जन 680kW की पावर देता है और महज 3.9 सेकंड में 100kmph की स्पीड हासिल कर सकता है. इसकी रेंज लगभग 720 किलोमीटर बताई गई है. कंपनी ने इसमें 900V हाई-वोल्टेज प्लैटफॉर्म और CATL की नई 6C Qilin बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से चार्जिंग स्पीड काफी तेज हो गई है.

सिर्फ 17 मिनट में 80% तक चार्ज होगी बैटरी

Zeekr 009 की सबसे बड़ी खासियत इसकी अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मानी जा रही है. कंपनी के अनुसार, डुअल मोटर वर्जन की बैटरी सिर्फ 17 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. वहीं सिंगल मोटर मॉडल को 80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 19 मिनट का समय लगता है. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

खराब सड़कों पर भी मिलेगा शानदार कम्फर्ट

कंपनी ने इस MPV में ड्यूल-चैंबर एयर सस्पेंशन और एडवांस डैम्पर्स दिए हैं. इससे खराब सड़कों पर भी कार काफी स्मूद और स्टेबल महसूस होती है. Zeekr 009 को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो फैमिली कम्फर्ट के साथ हाई परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं.

भारत में भी बढ़ सकती है प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV की डिमांड

भारत में भी धीरे-धीरे प्रीमियम इलेक्ट्रिक फैमिली कारों की मांग बढ़ रही है. लंबी रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाओं के चलते आने वाले समय में इस तरह की लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. फिलहाल कंपनी ने भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री काफी अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: ₹3.3 प्रति KM खर्च वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार किआ कैरेंस ने बढ़ाई टाटा-एमजी की टेंशन

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola