बड़े वाहन घुस रहे नो इंट्री में, जाम की समस्या हो रही विकराल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2017 6:10 AM
विज्ञापन
सोमवार को दिन भर शहरवासी रहे परेशान यातायात पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई कटिहार : शहर में सोमवार को पूरे दिन जाम की समस्या से लोग परेशान रहे, तमाम मुख्य सड़कों पर बड़े वाहनों के प्रवेश से जाम की समस्या बनी रही. हालत यह है कि संकरी सड़कों पर भी ट्रक का परिचालन हो रहा […]
विज्ञापन
सोमवार को दिन भर शहरवासी रहे परेशान
यातायात पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
कटिहार : शहर में सोमवार को पूरे दिन जाम की समस्या से लोग परेशान रहे, तमाम मुख्य सड़कों पर बड़े वाहनों के प्रवेश से जाम की समस्या बनी रही. हालत यह है कि संकरी सड़कों पर भी ट्रक का परिचालन हो रहा है. यातायात अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य वाहन सड़क की मुख्य सड़कों पर दौड़ते रहे. यातायात पुलिस भी बड़े वाहनों के शहर में घुसने पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी. जाम में नगर थाना पुलिस की गश्ती जीप भी काफी देर तक फंसी रही.
हालांकि गश्ती दल पुलिस जीप के निकालने तक सक्रिय रही. इसके बाद जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे. शहर के आंबेडकर चौक, जीआरपी चौक, शहीद चौक, बाटा चौक, हरदयाल चौक, दुर्गा स्थान चौक, पटेल चौक, चौधरी मोहल्ला चौक, तीनगछिया चौक, शिव मंदिर चौक,
कालीबाड़ी चौक, विनोदपुर, डेहरिया सहित तीनगछिया से दुर्गास्थान होते हुए केबी झा कॉलेज व दुर्गास्थान से राजेंद्र पथ होते हुए स्टेशन रोड, स्टेशन रोड से शहीद चौक, शहीद चौक से महात्मा गांधी रोड होते हुए डीएस कॉलेज रोड, सदर अस्पताल रोड पर सोमवार को दिन भर जाम की समस्या आम रही. जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के द्वारा जाम हटाने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की गयी.
जाम के कारण ऑफिस, कचहरी जाने में हुए लेट: सोमवार को सरकारी कार्यालय दो दिन के बाद खुलने से जिला मुख्यालय की सड़कों पर अचानक आवाजाही बढ़ गयी थी. ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर के बेखौफ परिचालन होने से जगह-जगह सड़क पर जाम लग गया. सड़क पर जाम लगने से छात्र-छात्राओं व मरीज के अलावा वैवाहिक कार्य की खरीदारी करने आये लोग दिन भर जाम की जद्दोजहद से परेशान रहे. मालूम हो कि स्नातक पार्ट वन की परीक्षा एक सप्ताह से शहर के विभिन्न महाविद्यालय में चल रही है. पूर्णिया जिले के महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र कटिहार शहर के विभिन्न महाविद्यालय में किया गया है. पूर्णिया की ओर से आने वाले व कटिहार से पूर्णिया जाने वाले परीक्षार्थियों की बड़ी तादाद से भी वाहनों की अधिक भीड़ सड़क पर दिखी. इसी बीच दर्जनों ट्रक व ट्रैक्टर नो इंट्री का उल्लंघन करते हुए शहर में घुस गये. इसने कंगाली में आटा गीला वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया. जगह-जगह सड़क जाम की समस्या और विकराल हो गयी. ग्रामीण क्षेत्र से आये मरीजों भी जाम में घंटों जहां तहां फंसे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










