बिहार के कटिहार में नाक-कान काट कर युवक की बेरहमी से हत्या, विरोध में सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2017 12:35 PM
कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के हसनगंज में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने कदेपूरा निवासी राजीव रंजन झा उर्फ बिट्टू झा 30 वर्ष पिता स्व० अनंत झा को दुकान से घर आने के क्रम में उसकी हत्या चाकू मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या दी. अपराधियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए युवक का […]
कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के हसनगंज में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने कदेपूरा निवासी राजीव रंजन झा उर्फ बिट्टू झा 30 वर्ष पिता स्व० अनंत झा को दुकान से घर आने के क्रम में उसकी हत्या चाकू मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या दी. अपराधियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए युवक का नाककानभी का दिये. ग्रामीण बताते हैं कि युवक की शादी 24 नवंबर को होने वाली थी और युवक सज्जन और शांत दिमाग का था.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक का भवारा हाट पर दशकर्म की सामग्री बेचने वाली दुकान पर रहता था और अपने परिवार को किसी तरह पालता था. घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है और प्रशासन से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने मोंगरा हसनगंज सपनी मार्ग को जाम किया है.तथा वहीं ग्रामीणों ने कटिहार पूर्णिया मुख्य मार्ग को भी जाम किया कर दिया है.
यह भी पढ़ें-
बिहार : धुंध ने तोड़ी एयर ट्रैफिक की कमर, 15 फ्लाइट पटना से डायवर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










